विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनवीडिया के CEO के तौर पर जेनसन हुआंग की वापसी की तैयारी, सहयोगियों ने बनाया 'वॉर रूम'; रिपोर्ट में दावा

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:26 AM (IST)

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग कंपनी के शीर्ष पद पर वापसी पर विचार कर रहे हैं। उनके सहयोगी 'वॉर रूम' बनाकर व्हाइट हाउस से समर्थन जुटा रहे हैं।

एनवीडिया में वापसी की तैयारी में जेनसन हुआंग। (फाइल फोटो।)

एनवीडिया में वापसी की तैयारी में जेनसन हुआंग। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. जेनसन हुआंग एनवीडिया सीईओ पद पर वापसी पर विचार कर रहे हैं।

  2. सिलिकॉन वैली के अधिकारी उनकी वापसी के लिए पैरवी कर रहे हैं।

  3. कंपनी चीनी जासूसी मामले और एआई चिप संकट से जूझ रही है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। जेनसन हुआंग एनवीडिया (Nvidia) के मुख्य कार्यकारी (CEO) के तौर पर वापसी करने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ इस संभावना पर चर्चा भी की है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने इस मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से बताया है कि सिलिकॉन वैली के अधिकारियों के लिए एक वॉर रूम तैयार किया जा रहा है, जो एनवीडिया के पूर्व प्रमुख की वापसी के लिए पैरवी करेगी। साथ ही वे व्हाइट हाउस से भी समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।

'जेनसन को सभी पसंद करते हैं'

रिपोर्ट के मुताबिक जानकार व्यक्ति ने कहा, "फ्रंटियर लैब्स के बाहर टेक जगत के सभी अहम लोग जेनसन को पसंद करते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रयासों को हुआंग का समर्थन हासिल है।

यह रिपोर्ट उस खबर के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें बताया गया था कि जेनसेन हुआंग के संभावित उत्तराधिकारी की तलाश के दौरान एनवीडिया के बोर्ड ने ब्रिटिश चिपमेकर आर्म होल्डिंग्स के सीईओ रेने हास से संपर्क किया था।

बीते हफ्ते ही हुआंग ने दिया था इस्तीफा

हालांकि एनवीडिया की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। गुरुवार को हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इन संबंधों में एक ऐसा मामला भी शामिल है जिसमें एक संदिग्ध चीनी जासूस का नाम आ रहा है, जिससे कंपनी की एडवांस्ड एआई चिप्स के चीन को निर्यात पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस स्कैम ने चिप बनाने वाली कंपनी को संकट में डाल दिया है और एआई इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। एक ऐसी इंडस्ट्री जिसे खड़ा करने में उन्होंने खुद आर्थिक मदद दी थी।

यह भी पढ़ें: जेनसेन हुआंग से जुड़े विवाद के बीच मेगास्पीड का बड़ा बयान, कहा- एलिस हुआंग 2025 में ही छोड़ चुकी हैं कंपनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।