विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनसेन हुआंग से जुड़े विवाद के बीच मेगास्पीड का बड़ा बयान, कहा- एलिस हुआंग 2025 में ही छोड़ चुकी हैं कंपनी

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:47 PM (GMT+05:30)

मेगास्पीड ने एलिस हुआंग के 2025 में कंपनी छोड़ने की पुष्टि की है, जबकि चीनी खुफिया एजेंसी से उनके संबंधों और अवैध कारोबार के आरोपों को खारिज किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेगास्पीड ने एलिस हुआंग के 2025 में कंपनी छोड़ने की पुष्टि की।

  2. कंपनी ने चीनी खुफिया एजेंसी से संबंधों के आरोपों को नकारा।

  3. जेनसेन हुआंग ने बेवफाई स्वीकार कर एनवीडिया सीईओ पद छोड़ा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसेन हुआंग से जुड़े कथित व्यक्तिगत संबंधों और चीनी खुफिया एजेंसी से संपर्क के आरोपों के बीच सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड ने स्पष्ट किया है कि चीनी कारोबारी एलिस हुआंग 30 अगस्त 2025 को ही आधिकारिक रूप से कंपनी छोड़ चुकी हैं। फिलहाल उनका कंपनी में कोई पद या भूमिका नहीं है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेगास्पीड ने अपने बयान में कहा कि वह एलिस हुआंग के निजी और व्यक्तिगत मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। कंपनी ने हालिया मीडिया रिपोर्टों में उसके कारोबार, सप्लाई चेन और वैश्विक परिचालन को लेकर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया है। उसका कहना है कि ये दावे सत्यापन योग्य साक्ष्यों पर आधारित नहीं हैं।

मेगास्पीड ने कारोबार को बताया पूरी तरह वैध

मेगास्पीड ने कहा कि उसका कारोबार पूरी तरह वैध और कानूनी है। कंपनी ने मामले की विस्तृत आंतरिक जांच के लिए बाहरी कानूनी सलाहकारों की भी सेवाएं ली हैं। उसके मुताबिक, कंपनी का परिचालन और सप्लाई चेन नियंत्रण सभी जरूरी कानूनों और नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें अमेरिका के निर्यात नियंत्रण संबंधी नियम भी शामिल हैं। वाशिंगटन स्थित रिसर्च ग्रुप C4ADS की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया था कि मार्च 2023 में एलिस हुआंग मेगास्पीड की नियंत्रक शेयरधारक बन गई थीं।

चीनी खुफिया एजेंसी से संबंधों का आरोप

न्यूयॉर्क टाइम्स और फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के लिए काम कर रही थीं। इन रिपोर्टों के सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच कराने का फैसला किया है। 10 नवंबर को बोर्ड के स्वतंत्र सदस्यों ने जांच के लिए न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के पूर्व कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जून एच. किम और कानूनी फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को नियुक्त किया था।

जेनसेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की

इस पूरे विवाद के बीच एनवीडिया के प्रमुख जेनसेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी। उन्होंने लिखा था कि मैंने जो किया, उसका कोई बहाना नहीं है। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में एलिस हुआंग का नाम नहीं लिया और न ही चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े आरोपों पर कोई टिप्पणी की। इस विवाद के बाद जेनसेन हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।