यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर मेलोनी का आया रिएक्शन, यूक्रेन वॉर पर क्या बोलीं इटली की पीएम?
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ट्रंप और पुतिन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मुलाकात से ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर मोलोनी का रिएक्शन।
- सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट।
- आखिरकार यूक्रेन में शांति पर बातचीत की शुरू होने की उम्मीद जगी: मेलोनी
डिजिटल डेस्क, वेटिकन सिटी। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी ट्रंप और पुतिन की बैठक पर प्रतिक्रिया दी है। मेलोनी ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि इस मुलाकात के बाद यूक्रेन में शांति की उम्मीद जगी है।
अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद दुनिया भर के नेताओं ने इसपर रिएक्शन दिए हैं। वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप की तारीफ की है।
मेलोनी ने क्या कहा?
मेलोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आखिरकार यूक्रेन में शांति पर बातचीत की शुरू होने की उम्मीद जगी है। इटली भी अपने सभी पश्चिमी देशों के साथ इस शांति वार्ता में अहम योगदान देने को तैयार है।"
.jpg)
अमेरिका जाएंगे जेलेंस्की
अलास्का में ट्रंप, यूक्रेन और रूस के बीच सीजफायर करवाने में तो सफल नहीं हुए, लेकिन ट्रंप ने इस मुलाकात को सकारात्मक करार दिया है। अलास्का से वापसी के दौरान ट्रंप ने यूरोपीय देशों समेत यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर लंबी बातचीत की। वहीं, अब जेलेंस्की सोमवार को अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं।
President Donald J. Trump and President Vladimir Putin in Anchorage, Alaska. 🇺🇸🇷🇺 pic.twitter.com/WwYL3DsXLa
— The White House (@WhiteHouse) August 15, 2025
त्रिपक्षीय वार्ता के लिए माने
ट्रंप ने जेलेंस्की को त्रिपक्षीय वार्ता (यूक्रेन, रूस और अमेरिका) का प्रस्ताव दिया है, जिसे जेलेंस्की ने स्वीकार कर लिया है। जेलेंस्की का कहना है कि सीजफायर के लिए यह बैठक जरूरी है और हम इसके लिए तैयार हैं।
