विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: इधर अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, उधर यूक्रेन के दो गांवों पर रूस ने कर लिया कब्जा

Published: Sat, 16 Aug 2025 03:13 PM (IST)

रूसी सेना ने यूक्रेन में दो और गांवों पर कब्ज़ा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की ...और पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। फोटो- सोशल मीडिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. रूसी सेना ने यूक्रेन में 2 अन्य गांवों पर कब्जा कर लिया।
  2. यूक्रेन के दोनेत्स्क और निप्रॉपेट्रोस में 2 गांव कब्जाए।
  3. ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद सामने आई खबर।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक सीजफायर तक नहीं पहुंच सकी। इस बैठक के तुरंत बाद रूस से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पुतिन को अलास्का से लौटे कुछ घंटे भी नहीं बीते थे कि रूसी सेना ने यूक्रेन में 2 अन्य गांवों पर कब्जा कर लिया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी सेना ने यूक्रेन के दोनेत्स्क और निप्रॉपेट्रोस में 2 गांव अपने कब्जे में ले लिए हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "हमारी सेना ने शनिवार को यूक्रेन के दोनेत्स्क में 1 गांव और निप्रॉपेट्रोस में 1 गांव पर कब्जा कर लिया है।"

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात

यह खबर अलास्का में ट्रंप और पुतिन के मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच 3 घंटे तक चली मुलाकात में सीजफायर पर बात नहीं बन सकी। हालांकि, ट्रंप का कहना है कि यह बैठक सकारात्मक रही है।

सीजफायर पर क्या बोले ट्रंप?

अलास्का से लौटने के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की समेत नाटो लीडर्स से भी फोन पर बात की। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि, अब जो करना है जेलेंस्की को करना होगा, तभी सीजफायर हो सकेगा। वहीं, जेलेंस्की भी कल यानी सोमवार को वाशिंगटन जाने वाले हैं।

अलास्का में मुलाकात के दौरान ट्रंप और पुतिन। फोटो- पीटीआई

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध फरवरी 2022 से चल रहा है। इस युद्ध को 3 साल से भी अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच सीजफायर होने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ट्रंप की पत्नी मेलानिया का पुतिन के नाम पत्र, खुद US प्रेसिंडेट ने अपने हाथों से थमाया; अंदर क्या लिखा था?

यह भी पढ़ें- अब जेलेंस्की के अमेरिका जाने की डेट फाइनल, अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?