यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इजरायल हमास युद्ध के बीच डेट्रॉयट में सिनेगॉग की अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
डेट्रॉयट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामंथा वोल (Samantha Woll) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सामंथा वोल अपने घर के बाहर मृत पाई गईं। उनपर चाकू से कई वार किए गए हैं। डेट्रॉयट के डाउनटाउन में स्थित सिनेगॉग ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि सामन्था वोल आइजैक एग्री डाउनटाउन (Isaac Agree Downtown) सिनेगॉग के बोर्ड की अध्यक्ष थीं।

HighLights
- डेट्रॉयट में सिनेगॉग की अध्यक्ष सामंथा वोल की चाकू मारकर हत्या
- सामंथा वोल अपने घर के बाहर पाई गईं मृत
मिशिगन, एएनआई। इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। वहीं, इस युद्ध का असर कई देशों में देखने को मिल रहा है। एक बार फिर इसका असर अमेरिका में दिखा है, जहां शनिवार सुबह डेट्रॉयट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामंथा वोल (Samantha Woll) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के हवाले से यह जानकारी दी है।
सामंथा पर किए गए चाकू से कई वार
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सामंथा वोल अपने घर के बाहर मृत पाई गईं। उनपर चाकू से कई वार किए गए हैं। डेट्रॉयट के डाउनटाउन में स्थित सिनेगॉग ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि सामन्था वोल आइजैक एग्री डाउनटाउन (Isaac Agree Downtown) सिनेगॉग के बोर्ड की अध्यक्ष थीं। मालूम हो कि यहूदी लोगों के प्रार्थना स्थल को सिनेगॉग कहा जाता है।
पुलिस ने वोल को घटनास्थल पर किया मृत घोषित
वहीं, सिनेगॉग ने सामंथा वोल की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। सीएनएन ने पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार सुबह पुलिस को इस बारे में एक फोन आया जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति जमीन पर बेहोश पड़ा है। पुलिस अधिकारी जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे उन्हें खून का निशान मिला। पुलिस ने बताया कि वोल को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढे़ंः Russia-Ukraine war: रूस ने एक बार फिर खार्किव को बनाया निशाना, मिसाइल हमले में 6 लोगों की मौत; 14 घायल
घर के अंदर मारी गई चाकू
पुलिस का मानना है सामंथा वोल को घर के अंदर चाकू मारी गई। हालांकि, हत्या किस कारण से हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।