विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine war: रूस ने एक बार फिर खार्किव को बनाया निशाना, मिसाइल हमले में 6 लोगों की मौत; 14 घायल

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 22 Oct 2023 05:30 AM (IST)

रूस ने एक बार फिर शनिवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव को निशाना बनाकर एक डाक वितरण केंद्र पर मिसाइल से हमला किया। रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने बताया कि घायलों में से कई को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया हैं।

रूस ने खार्किव पर मिसाइल से किया हमला। फाइल फोटो।
रूस ने खार्किव पर मिसाइल से किया हमला। फाइल फोटो।

एएफपी, खार्किव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, रूस ने एक बार फिर शनिवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव को निशाना बनाकर एक डाक वितरण केंद्र पर मिसाइल से हमला किया। रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने यह जानकारी दी है।

रूस ने नागरिक इलाके को बनाया निशानाः गवर्नर

सिनेहुबोव ने बताया कि घायलों में से कई को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने जिस जगह पर हमला किया वह नागरिक स्थान है। उन्होंने कहा कि रूसी हमले में मारे गए सभी लोग डाक वितरण कंपनी के कर्मचारी थे, जो यूक्रेनी डाक ऑपरेटर नोवा पोश्ता टर्मिनल के अंदर मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः Hurricane Norma: मेक्सिको में नोर्मा तूफान ने दी दस्तक, राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने जारी की भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

सात की हालत गंभीर

गवर्नर ने बताया कि पीड़ितों की उम्र  19 से 42 वर्ष के बीच की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज करा रहे 14 लोगों में से सात की हालत गंभीर थी। वहीं, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने घटनास्थल का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें मलबे से घिरा एक भारी क्षतिग्रस्त गोदाम और यूक्रेनी डाक ऑपरेटर नोवा पोश्ता के लोगो वाला एक कंटेनर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: हमास का दावा इजरायल ने दो अन्य बंधकों को लेने से किया इनकार, नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया दुष्प्रचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।