विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी निशाने पर ईरानी शैडो फ्लीट, 40 जहाजों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:48 PM (IST)

अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाने के लिए 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों सहित उसकी 'शैडो फ्लीट' पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

ईरान के शैडो फ्लीट अमेरिका के निशाने पर। (फाइल फोटो)

ईरान के शैडो फ्लीट अमेरिका के निशाने पर। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाते हुए शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिनमें 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है। वॉशिंगटन के अनुसार ये सभी ईरान की तथाकथित 'शैडो फ्लीट' का हिस्सा हैं, जिनके जरिए तेहरान वैश्विक बाजारों तक अपना तेल पहुंचाने की कोशिश करता है।

ट्रंप प्रशासन ने इसके साथ ही चीन की स्वतंत्र रिफाइनरी 'हेंगली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी' पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जिसे ईरानी कच्चे तेल का बड़ा खरीदार माना जाता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्काट बेसेंट ने कहा कि ट्रेजरी विभाग ईरान के उन जहाजों, बिचौलियों और खरीदारों के नेटवर्क को लगातार निशाना बनाता रहेगा, जिनके जरिए वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल बेचता है।

अमेरिका ने रणनीति में किया बदलाव

उन्होंने चेतावनी दी कि गुप्त व्यापार या वित्तीय लेनदेन के जरिए इस प्रक्रिया में शामिल किसी भी व्यक्ति या जहाज पर अमेरिकी प्रतिबंध लग सकते हैं। हाल के हफ्तों में अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंधों को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

मार्च में जहां कुछ ईरानी तेल बिक्री को एक महीने की छूट दी गई थी, वहीं अब ट्रंप प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए आक्रामक प्रतिबंध लागू किए हैं। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में अपनी नाकेबंदी को भी तेज किया गया है।

विश्लेषकों के अनुसार, इस नीति परिवर्तन का उद्देश्य ईरान की तेल आय को रोकना है, जो उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। ईरान पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए 'शैडो फ्लीट' का व्यापक उपयोग करता है, जिसके जरिए वह खासकर एशियाई देशों तक तेल पहुंचाता है।

हेंगली चीन की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी

चीन में बिकने वाले ईरानी तेल का बड़ा हिस्सा वहां की स्वतंत्र 'टी-पाट' रिफाइनरियों द्वारा खरीदा जाता है। हेंगली, चीन की दूसरी सबसे बड़ी ऐसी रिफाइनरी है, जिसने ईरान से अरबों डालर का कच्चा तेल खरीदा है।

बताया जाता है कि इस व्यापार में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की अहम भूमिका रहती है, जो देश के सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक ढांचे में गहरी पकड़ रखती है।

यह भी पढ़ें: खामोश कमांड और गुप्त नेटवर्क... ह्यूमन चेन से चिट्ठियां भेजकर ईरान चला रहे मोजतबा खामेनेई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।