अमेरिका में एयरलाइन संकट पर आया ट्रंप का बयान, साइबर हमले और AI की गड़बड़ी से किया इनकार
अमेरिका में उड़ान सेवा बाधित होने के मामले में जांच जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने साइबर हमले या एआई की ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल)
HighLights
ट्रंप ने साइबर हमले या एआई की भूमिका से इनकार किया।
होमलैंड सिक्योरिटी ने राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे की संभावना खारिज की।
एफएए ने दूरसंचार रुकावट के कारण उड़ानें रोकी थीं।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने देश भर में उड़ान सेवा बाधित होने के पीछे किसी साइबर हमले या एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) होने का हाथ होने की संभावना से इनकार किया है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि साइबर अटैक या एआई से परेशान करने की संभावना कम ही है।
इधर अमेरिका के अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। दूरसंचार सेवा में रुकावट ( टेलीकम्युनिकेशन आउटेज) की जांच इसलिए की जा रही है क्योंकि इसके पीछे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। इस संकट की वजह से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को पूरे देश में उड़ान सेवा को रोकना पड़ा था।
सुरक्षा के लिए खतरे नहीं
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने भी बताया कि इस बात की कोई पुष्टि या संकेत नहीं है कि इस बाधा के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई खतरा है। उन्होंने इस घटना को 11 सितंबर, 2001 के हमलों से अलग बताया। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुलिन ने कहा कि इसकी तुलना 9/11 से नहीं की जा सकती। TOI की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी उड़ानों का पता लगा लिया गया है और यात्री सुरक्षित हैं।
अमेरिका के लिए खतरा नहीं
मुलिन ने कहा कि अधिकारियों के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि संचार व्यवस्था में आई यह खराबी अमेरिका के खिलाफ किसी खतरे से जुड़ी है, हालांकि उन्होंने साइबर हमले सहित किसी भी संभावित कारण की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसे कोई संकेत नहीं है, और न ही ऐसा मानने की वजह है कि फिलहाल ये अमेरिका के लिए कोई खतरा था।
दूरसंचार व्यवस्था में आई रुकावट
उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह हमारे खिलाफ कोई दुर्भावनापूर्ण हमला था। मुलिन ने कहा कि यह महज दूरसंचार व्यवस्था में आई एक रुकावट थी। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी ने पुष्टि की कि ट्रंप को FAA द्वारा पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोके जाने (ग्राउंड स्टॉप) के बारे में जानकारी दी गई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।