Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    US Firing: वाशिंगटन में अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत, आरोपी ने मां से गुनाह कबूल कर खुद को मारी गोली

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 08:05 AM (IST)

    अमेरिका के वाशिंगटन डी॰ सी॰ के याकिमा शहर के एक सुविधा स्टोर में बदमाश ने अचानक धुंआधार फायरिंग कर दी है। जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं बदमाश ने 21 लोगों पर गोलियां बरसा दी थी। ( फोटो- एएनआई)

    Hero Image
    वाशिंगटन के याकिमा में सुविधा स्टोर में हुई अंधाधुंध फायरिंग

    वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिका में गोलीबारी कर हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के याकिमा शहर में फायरिंग की घटना सामने आई है। याकिमा शहर के एक सुविधा स्टोर में बदमाश ने अचानक धुंआधार फायरिंग कर दी है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि याकिमा शहर के सुविधा स्टोर में बंदूकधारी ने स्टोर में अचानक गोलीबारी कर दी जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं उसने 21 लोगों पर गोलियां बरसा दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों पर गोलियां बरसा कर खुद की ली जान

    याकिमा शहर के सुविधा स्टोर में गोलीबारी करने के बाद बदमाश ने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी करने के बाद आरोपी नेमअपनी मां को फोन किया और फिर मंगलवार को वाशिंगटन राज्य में खुद को गोली मार ली। याकिमा में पुलिस का कहना है कि 21 वर्षीय स्थानीय जरीद हैडॉक ने पहले रात भर एक सुविधा स्टोर में और उसके आसपास लोगों को गोली मार दी। जिसके बाद उसने मरे ने संवाददाताओं से कहा, "फिर उसने अपनी मां को फोन किया। उसने अपनी मां से कहा कि मैंने उन लोगों को मार डाला है। मां के सामने कई आपत्तिजनक बयान देने के बाद उस आरोपी ने अपनी ही जान ले ली है।

    रैंडम फायरिंग में गई 3 लोगों की जान

    अज्ञात बदमाश फायरिंग करने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद यकीमा पुलिस विभाग को लगभग करीब साढ़े तीन बजे शहर के पूर्व की ओर सर्किल के स्टोर में बुलाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने स्टोर के बाहर और अंदर तीन लोगों के शव बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों और गनमैन के बीच कोई स्पष्ट संघर्ष नहीं था। मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़े- Fact Check : बिहार में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वाराणसी के नाम पर

    उत्तरी कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे क्षेत्र में मारे गए थे 7 लोग

    अमेरिका के वाशिंगटन डी॰ सी॰ के यकीमा शहर में लगभग 96,000 लोग निवास करते हैं। घटना के परिणामस्वरूप 2023 के पहले कुछ हफ्तों में बंदूक हिंसा से निपटने के लिए अमेरिका में सबसे हालिया क्षेत्र बन गया है। याकिमा के सुविधा स्टोर में 'रैंडम' शूटिंग की घटना से पहले भी गोलीबारी की घटना हो चुकी है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में हॉफ मून बे क्षेत्र में इसी तरह से फायरिंग हुई थी। हॉफ मून बे क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में 7 लोग मारे गए थे और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। तो वहीं याकिमा शहर में हुई गोलीबारी की घटना इसके कुछ ही घंटो के बाद हुई थी।

    यह भी पढ़े- घने कोहरे वाले दिन 154% तक बढ़ेंगे, क्लाइमेट चेंज के चलते उत्तर भारत में बढ़ेगी मुश्किल