भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने न्यूयॉर्क में भारत के नए महावाणिज्य दूत से की मुलाकात
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में भारत के नए महावाणिज्य दूत बिनया प्रधान से मुलाकात की। तरनजीत सिंह संधू ने इंडिया हाउस में नए महावाणिज्य दूत को उनके कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधान से मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने कहा इंडिया हाउस में न्यूयॉर्क में भारत के नए महावाणिज्य दूत बिनया प्रधान से मिलकर खुशी हुई।
एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में भारत के नए महावाणिज्य दूत बिनया प्रधान से मुलाकात की। तरनजीत सिंह संधू ने इंडिया हाउस में नए महावाणिज्य दूत को उनके कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधान से मुलाकात पर खुशी जताई।
तरनजीत सिंह संधू ने दी शुभकामनाएं
तरनजीत सिंह संधू ने एक्स पर पोस्ट किया, इंडिया हाउस में न्यूयॉर्क में भारत के नए महावाणिज्य दूत बिनया प्रधान से मिलकर खुशी हुई। उनके कार्यभार के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि तरनजीत सिंह संधू ने फरवरी 2020 में अमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला।
A pleasure to meet Binaya Pradhan, the new Consul General of 🇮🇳 in New York 🇺🇸, at India House.
Best wishes for his assignment @IndiainNewYork. pic.twitter.com/SpNFX2G7YD— Taranjit Singh Sandhu (@SandhuTaranjitS) January 27, 2024
तरनजीत सिंह संधू काफी अनुभवी राजनयिक
तरनजीत सिंह संधू अमेरिकी मामलों पर सबसे अनुभवी भारतीय राजनयिकों में से एक हैं, जो इससे पहले दो बार वाशिंगटन में भारतीय मिशन में काम कर चुके हैं। वह जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख थे।
इससे पहले वह वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव थे, जो 1997 से 2000 तक संयुक्त राज्य कांग्रेस के साथ संपर्क के लिए जिम्मेदार थे। इसके अलावा वह जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में भी रहे हैं।