NSA अजीत डोभाल के दौरे से पहले बाइडन प्रशासन का अहम बयान, कहा- भारत और अमेरिका के संबंध महत्वपूर्ण
बाइडन प्रशासन ने कहा कि भारत उसका एक महत्वपूर्ण भागीदार है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण भागीदार है। इसमें व्यापार सहयोग सुरक्षा सहयोग भी शामिल है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वाशिंगटन, एजेंसी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। डोभाल यहां अमेरिका में अपने समकक्ष जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे। उधर, डोभाल के दौरे से पहले बाइडन प्रशासन ने अहम बयान दिया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत उसके लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
भारत-अमेरिका संबंध बहुत महत्वपूर्ण
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को कहा, "भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है और इसमें व्यापार सहयोग भी शामिल है।" उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध निश्चित रूप से हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।
सुरक्षा सहयोग और तकनीक भी शामिल
उन्होंने आगे कहा, "बेशक, इसमें सुरक्षा सहयोग भी शामिल है। इसमें तकनीक भी शामिल है।" एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं इस प्रक्रिया से बहुत आगे नहीं बढ़ना चाहता हूं।
अमेरिकी एनएसए से मिलेंगे अजीत डोभाल
अजीत डोभाल और जेक सुलिवन के बीच 31 जनवरी को मुलाकात होगी। इस दौरान एडवांस टेक्नोलॉजी के अलावा कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। अंतरिक्ष मामलों पर भी चर्चा संभव है।
ये भी पढ़ें: