विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Immigrants: ट्रंप के फरमान पर अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीय, मिलिट्री प्लेन से भेजे गए वापस

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 04 Feb 2025 07:51 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2025 11:23 AM (IST)

Indian Immigrants अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन के जरिए अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ...और पढ़ें

अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिकी विमान से वापस भारत भेजा जा रहा।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिकी विमान से वापस भारत भेजा जा रहा।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिका में 18 हजार से ज्यादा अवैध भारतीय प्रवासी मौजूद
  2. सैन्य विमान से कई अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर भेजा गया।

रॉयटर्स, वॉशिंगटन। Indian Immigrants। अमेरिका में बिना किसी वैध कागजात के दाखिल होने वाले भारतीयों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन के जरिए 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे भारतीयों का या तो वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है या ये लोग अवैध तरीके से यूएस में दाखिल हुए हैं।

अवैध प्रवासियों को अमेरिका के बाहर ले जाया जा रहा

पेंटागन ने जानकारी दी है कि एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 5,000 से अधिक प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए उड़ानें भरी गई हैं। अब तक सैन्य विमानों के जरिए ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में प्रवासियों को भेजा गया है।

भारत ने दिया अमेरिका का साथ

ट्रम्प ने पिछले महीने संवाददाताओं से कहा था, "इतिहास में पहली बार हम अवैध विदेशियों का पता लगाकर उन्हें सैन्य विमानों से उनके देश भेज रहे हैं। अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भारत ने अमेरिकी प्रशासन की मदद करने की बात कही है। हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि इस मामले पर भारत अमेरिका की मदद करने के लिए तैयार है।

538 अवैध प्रवासियों को किया गया था गिरफ्तार 

कुछ दिनों पहले ही 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने था कि "ट्रम्प प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अवैध अपराधी शामिल हैं।"

अमेरिका में करोड़ों लोग अवैध प्रवासी 

डाटा के अनुसार, 2024 तक 2047 भारतीय ऐसे हैं जो बिना किसी कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें से 17,940 आखिरी निष्कासन आदेश के तहत हैं और अन्य 2,467 ICE के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन के तहत हिरासत में हैं। 1.4 करोड़ व्यक्ति अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब एलन मस्क को मिली सरकारी नौकरी, ट्रंप ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स को दी नई जिम्मेदारी