विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जरूरत पड़ी तो ईरान के बाकी हिस्सों को भी तबाह कर दूंगा', ट्रंप की नई धमकी

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:05 AM (IST)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर नई चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान के खिलाफ ...और पढ़ें

पत्रकारों से बात करते राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल)।

पत्रकारों से बात करते राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल)।

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी, अमेरिका और कदम उठा सकता है।

  2. ईरान अमेरिका की मंजूरी बिना परमाणु कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा सकता।

  3. मध्यावधि चुनाव हार के बाद ट्रंप की ईरान नीति पर आलोचना।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को लेकर फिर से एक नई चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन इस देश (ईरान) के खिलाफ और कदम उठा सकता है।

ट्रंप के ताजा बयान से एक बार फिर दुनिया में संशय का माहौल बन गया है। मध्यावधि चुनाव में हार के बावजूद ट्रंप अपने प्लान में कोई बदलाव करते नहीं दिख रहे हैं। उनके बयान से लग रहा है कि अमेरिका एक बार फिर ईरान पर जोरदार हमले की तैयारी में है।

बंद होगा तेहरान का परमाणु कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके साथ ही यह भी संकेत दिया कि वे और अधिक तबाही से बचना चाहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान किसी भी हाल में अमेरिका की मंजूरी के बिना अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे नहीं ले जा सकता है।

कार्रवाई को बताया मजबूरी

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपनी सख्त कार्रवाई पर सफाई में कहा कि अगर संभव हो तो मैं बाकी देश को बर्बाद नहीं करना चाहूंगा। हालांकि संशय जताते हुए कहा कि हो सकता है कि मुझे ऐसा करना पड़े। आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि अमेरिका क्या कार्ऱवाई करेगा।

ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप की हो रही आलोचना

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि वे हमारी मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई है। इस हार के साथ ही ईरान के साथ चल रहे आठ महीने पुराने संघर्ष को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की फिर से आलोचना हो रही है।

महंगाई बढ़ने से लोग परेशान

अमेरिका-ईरान को लेकर जारी इस संघर्ष से मतदाताओं में गहरी नाराजगी है। ईंधन की बढ़ती कीमतें ही डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की मुख्य वजह सामने आ रही है। इससे पहले, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान वाशिंगटन की शर्तों के अनुसार किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो चुनावों के बाद ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले फिर से शुरू किए जा सकते हैं।

हांगकांग के एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को 10 साल की जेल, विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत पर हुई सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।