हांगकांग के एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को 10 साल की जेल, विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत पर हुई सजा
हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत विदेशी ताकतों से मिलीभगत के आरोप में ...और पढ़ें

एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग की तस्वीर (सोशल मीडिया)।
HighLights
जोशुआ वोंग को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत विदेशी ताकतों से मिलीभगत का आरोप।
लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का वैश्विक चेहरा रहे हैं वोंग।
रायटर, हांगकांग। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का वैश्विक चेहरा बने एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को गुरुवार को 10 साल की सजा सुनाई गई।
जोशुआ वोंग को शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने के आरोप में 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
वोंग उन युवाओं के समूह में शामिल थे, जिनके विरोध प्रदर्शनों को बीजिंग द्वारा 2020 में हांगकांग पर थोपे गए व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रभावी रूप से गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया था। यह कानून कुछ हिंसक प्रदर्शनों के बाद लागू किया गया था।
देश के बाहर रह रहे संगठन और लोगों से किया था आग्रह
हाई कोर्ट के जज विलियम टैम ने खचाखच भरे कोर्ट रूम में सजा सुनाते हुए कहा, "सजा अपराध की गंभीरता के अनुरूप होनी चाहिए।" 30 वर्षीय वोंग पर आरोप था कि उन्होंने खुद निर्वासन में रह रहे कार्यकर्ता नाथन ला और अन्य लोगों के साथ मिलकर चीन के बाहर के देशों, संगठनों या व्यक्तियों से आग्रह किया था कि वे सरकार के खिलाफ प्रतिबंध लगाएं, नाकेबंदी करें या अन्य शत्रुतापूर्ण गतिविधियां चलाएं।
स्वीकार किया अपराध
सितंबर में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। वोंग और अन्य लोगों के मामलों पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों के साथ-साथ कुछ पश्चिमी और एशियाई देशों की भी पैनी नजर है, जो पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रहे हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।