9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को NASA देगा कितना पैसा? क्या हैं नियम, जानिए डिटेल
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द ही अंतरिक्ष से वापसी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि 19 मार्च से पहले उनकी वापसी हो सकती है। दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे। बाद में तकनीकी दिक्कतों के कारण ISS पर ही फंस गए। इस बीच उनके वेतन को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं की जा रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NASA के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले नौ महीने से अधिक समय से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे, लेकिन तकनीकी परेशानियों के कारण उनकी वापसी नहीं हो सकी है।
इस बीच उम्मीद है कि 19 मार्च से पहले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर वे धरती पर वापस आ सकते हैं। स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 दोनों को धरती पर वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच चुका है। इस बीच अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के लिए उन्हें मिलने वाली राशि चर्चा का विषय बन गई है, जिसको लेकर कई प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं।
अंतरिक्ष यात्रियों के वेतन के बारे में जानिए
एनडीटीवी ने नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन के हवाले से बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कोई विशेष ओवरटाइम वेतन नहीं है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्री संघीय कर्मचारी है, इस स्थिति में अंतरिक्ष में उनके समय को पृथ्वी पर किसी भी नियमित कार्य यात्रा की तरह ही माना जाता है। अंतरिक्ष यात्री अपना नियमित वेतन पाते रहते हैं। नासा ही उनके भोजन और ISS पर रहने के खर्च को उठाता है।
सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाला एक मात्र मुआवजा खर्चों के लिए छोटा सा दैनिक भत्ता है। कथित तौर पर प्रति दिन सिर्फ़ 4 डॉलर (347 रुपये) ही है।
सुनीता विलियम्स को कितने रुपये मिलेंगे
उदाहरण के तौर पर समझाते हुए सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन ने बाताया कि उन्हें 2010-11 में अपने 159-दिवसीय मिशन के दौरान कुल मिलाकर लगभग 636 डॉलर (55,000 रुपये से ज़्यादा) अतिरिक्त वेतन मिला था।
अगर इसी हिसाब से देखें तो अंतरिक्ष में नौ महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर प्रत्येक को को संभवतः अतिरिक्त मुआवज़े के रूप में सिर्फ़ 1,148 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) मिलेंगे। हालांकि, ये केवल अनुमान है। बता दें कि नासा ने हाल के एक बयान में कहा कि तकनीकी रूप से अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं हैं। नासा का तर्क है कि वे आई.एस.एस. पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
सुनीता विलियम्स को कितने पैसे मिलने की संभावना?
जानकारी दें कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जीएस-15 वेतन ग्रेड के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है। इसके अनुसार सामान्य अनुसूची (जीएस) प्रणाली के तहत संघीय कर्मचारियों के लिए उच्चतम स्तर है।
बता दें कि जीएस-15 सरकारी कर्मचारियों को $125,133 - $162,672 (लगभग 1.08 करोड़ रुपये - 1.41 करोड़ रुपये) के बीच वार्षिक आधार वेतन मिलता है। वहीं, ISS पर नौ महीने रहने के कारण सुनीता विलियम्स और विल्मोर $93,850 - $122,004 (लगभग 81 लाख रुपये - 1.05 करोड़ रुपये) के बीच आनुपातिक वेतन प्राप्त करेंगे।
इसके अलावा आकस्मिक वेतन के रूप में 1,148 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) सहित, मिशन के लिए उनकी कुल कमाई 94,998 - 123,152 डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये - 1.06 करोड़ रुपये) होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ISS पहुंचे नए मेहमानों को देखकर सुनीता विलियम्स हुईं गदगद, स्पेश स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत; VIDEO
यह भी पढ़ें: Sunita Williams 19 मार्च से पहले नहीं लौटेंगी वापस, नासा ने दिया बड़ा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।