Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunita Williams 19 मार्च से पहले नहीं लौटेंगी वापस, नासा ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 12:29 PM (IST)

    Sunita Williams News नासा ने कहा कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 19 मार्च से पहले धरती पर वापस आने की संभावना नहीं है। सुनीता विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में ISS के मिशन पर गए थे जो आठ दिन का था लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण वो वहीं फंस गए।

    Hero Image
    Sunita Williams News सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस आने में समय लगेगा। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। Sunita Williams News भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अभी वापस आने में समय लगेगा। सुनीता अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसी हुई हैं। अब नासा ने उनकी वापसी को लेकर नया अपडेट दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 मार्च से पहले सुनीता की वापसी मुश्किल

    नासा ने सुनीता विलियम्स की 19 मार्च से पहले धरती पर वापस की नहीं आएंगे, नासा ने पुष्टि की है।

    बता दें कि विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में ISS के मिशन पर गए थे, जो आठ दिन का था, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण वो वहीं फंस गए।

    बचाव अभियान में होगी देरी

    NASA ने शुरू में क्रू-10 को पहले लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉन्चिंग पैड पर तेज हवाओं और बारिश के कारण मिशन में देरी करनी पड़ी। इसके अलावा, स्पेसएक्स इंजीनियरों को लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A में फाल्कन 9 रॉकेट के लिए ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ एक हाइड्रोलिक सिस्टम समस्या का सामना करना पड़ा है।

    तकनीकी खराबी और मौसम बना वजह

    NASA की नई रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के कारण अगर लॉन्चिंग 15 या 16 मार्च को होती है, तो वापस आने के लिए ज्यादा स्थिति ठीक नहीं होगी। 

    यही कारण है कि क्रू-10 15 मार्च को ISS पर पहुंचेगा और डॉक करेगा। इसके बाद वे क्रू-9 से संचालन संभालने से पहले कुछ दिन समायोजित करने में बिताएंगे, जिसमें निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोरबुनोव शामिल हैं।

    एजेंसी ने कहा कि सुनीता और उनका दल 19 मार्च से पहले पृथ्वी पर वापस नहीं आएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner