Move to Jagran APP

Greta Thunberg ने नेताओं से पूछा आपकी हिम्मत कैसे हुई? ट्रंप ने Video शेयर कर बताया हैप्पी यंग गर्ल

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाने वाली Greta Thunberg ने हाल ही में दुनियाभर के नेताओं से सवाल किया की आपकी हिम्मत कैसे हुई। ट्रंप ने ग्रेटा का वीडियो शेयर किया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 02:25 PM (IST)
Greta Thunberg ने नेताओं से पूछा आपकी हिम्मत कैसे हुई? ट्रंप ने Video शेयर कर बताया हैप्पी यंग गर्ल
Greta Thunberg ने नेताओं से पूछा आपकी हिम्मत कैसे हुई? ट्रंप ने Video शेयर कर बताया हैप्पी यंग गर्ल

संयुक्त राष्ट्र,एजेंसी। Greta Thunberg शायद ही कोई शख्स हो जो इस नाम को पहचानता ना हो। ये नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाने वाली ग्रेटा ने हाल ही में दुनियाभर के नेताओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए सवाल किया की आपकी हिम्मत कैसे हुई? ग्रेटा के इस सवाल का किसी नेता ने कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाषण देने से पहले 16 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने अपने भाषण से लोगों को झकझोर दिया। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रेटा का वीडियो शेयर करते हुए उसे बहुत खुश युवा लड़की बताया।

loksabha election banner

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में 16 वर्षीय जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (जिन्होंने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ विरोध कर रहे लगभग 40 लाख लोगों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया है) बेहद ही निराश होते हुए दुनियाभर के नेताओं से सवाल कर रही है कि आपकी हिम्मत कैसे हुई? 

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'वह एक बहुत खुश युवा लड़की की तरह दिखती है जो   उज्ज्वल और अच्छे भविष्य की आशा करती है।' उन्होंने लिखा की ये देखने में बहुत अच्छा है।

भाषण में कही ये बात 

अपने भाषण के दौरान बड़े ही भावुक अंदाज में ग्रेटा कहती हैं कि आप लोगों ने हमें असफल कर दिया। हम युवाओं की आंखें आप लोगों पर हैं और अगर आपने हमें फिर असफल किया तो हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे। बेहद गुस्से में ग्रेटा कहती है कि आपने हमारे सपने, हमारा बचपन अपने खोखले शब्दों से छीना लिया है। मैं अभी भी भाग्यशाली हूं। हालांकि, लोग झेल रहे हैं, वह मर रहे हैं, पूरा ईको सिस्टम बर्बाद हो रहा है।'

विश्व नेताओं पर कुछ ना करने का आरोप लगाता हुए ग्रेटा ने कहा कि सामूहिक विनाश कि ओर बढ़ रहे है और आप पैसों और आर्थिक विकास के बारे में बातें कर रहे हैं। आपने ऐसा साहस कैसे किया? आपको यहां इसी वक्त लाइन खींचनी होगी। दुनिया जग चुकी है और चीजें बदलने वाली हैं।

ग्रेटा की मां सिंगर और पिता हैं एक्टर

जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटा का जन्म 2003 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था। उनकी मां का नाम मैलेना अर्नमन है। वह स्वीडन में एक ओपेरा सिंगर हैं। ग्रेटा के पिता एक एक्टर हैं और उनका नाम स्वांते टनबर्ग है। 

अपने घर से की शुरुआत

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ शुरू की गई इस लड़ाई की शुरुआत ग्रेटा ने सबसे पहले अपने घर से ही की थी।सबसे पहले ग्रेटा ने अपने माता-पिता से कहा कि वह अपना लाइफस्टाइल बदलें। इस अभियान को शुरू करने से पहले दो साल तक ग्रेटा ने अपने घर के माहौल को बदलने का ही काम किया।

ग्रेटा के माता-पिता ने भी अपने जीवन में कई बदलाव करते हुए मांस का सेवन तक बंद कर दिया।  इतना ही नहीं ग्रेटा के माता पिता ने हवाई जहाज से यात्रा तक करना बंद कर दिया, क्योंकि इसकी वजह से कार्बन का उत्सर्जन ज्यादा होता है। 

ये भी पढ़ें- Climate change: जानें, कौन है ग्रेटा जिसके कहने पर दुनियाभर के लाखों छात्र कर रहे विरोध प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.