फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग को लेकर छात्र और प्रदर्शनकारी देशभर में सड़कों ...और पढ़ें
-1792247595597_m.webp)
फ्रांस में सड़कों पर उतरे छात्र और प्रदर्शनकारी(फोटो: सोशल मीडिया)
HighLights
बढ़ती महंगाई और शिक्षा सुधार के लिए फ्रांस में प्रदर्शन।
छात्रों और 'येलो वेस्ट' आंदोलन के समर्थकों का जुड़ाव।
राष्ट्रपति मैक्रों ने शांति बनाए रखने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शनकारी शनिवार को देशभर में सड़कों पर उतरे। शनिवार का यह प्रदर्शन इंटरनेट मीडिया पर ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन को फिर से शुरू करने की अपीलों के बाद हुआ। यह आंदोलन 2018 में सामाजिक अन्याय के खिलाफ शुरू हुआ था।
शिक्षा बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग को लेकर सितंबर के मध्य से प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की है। फ्रांस के प्रमुख श्रमिक संघों में से एक सीजीटी ने भी प्रदर्शनों का समर्थन किया है।
उसने वेतन और पेंशन बढ़ाने, महंगाई कम करने तथा लोगों की जरूरतें पूरी करने वाली सार्वजनिक सेवाओं की रक्षा करने की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान हिंसा की आशंका जताए जाने के बीच शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लोगों से शांति बनाए रखने और संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की।
गृह मंत्री लारेंट नुनेज ने कहा कि देशभर में विरोध-प्रदर्शन के सैकड़ों कार्यक्रम और 80 से अधिक मार्च होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अचानक आयोजित होने वाली सभाएं, सड़कों पर प्रदर्शन और नाकेबंदी भी देखने को मिल सकती है।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- फ्रांस में चैनल टनल के पास बस और ट्रेन की टक्कर, 19 लोग घायल; कई की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें- न फ्रांस, न स्विट्जरलैंड! दुनिया के बेस्ट देशों की लिस्ट में इस देश ने मारी बाजी, जानें भारत किस नंबर पर
