फ्रांस में चैनल टनल के पास बस और ट्रेन की टक्कर, 19 लोग घायल; कई की हालत गंभीर
फ्रांस में चैनल टनल (यूरोटनल) के प्रवेश द्वार के पास गुरुवार शाम एक मिनीबस और खड़ी ट्रेन के बीच टक्कर ...और पढ़ें

फ्रांस में चैनल टनल के पास बस और ट्रेन की टक्कर
HighLights
इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है
घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में चैनल टनल (यूरोटनल) के प्रवेश द्वार के पास गुरुवार शाम एक मिनीबस और खड़ी ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक समेत 19 लोग घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मिनीबस में ट्रक ड्राइवर सवार थे, जो टनल से ट्रेन के जरिए यात्रा करने जा रहे थे। पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, हालांकि किसी की जान को खतरा नहीं है।
घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं। यूरोस्टार सेवा की दो ट्रेनें गुरुवार शाम रद कर दी गईं। स्थानीय डिप्टी प्रिफेक्ट यूरोटनल मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। हादसे की पूरी जांच जारी है।
