विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनसन हुआंग ने अफेयर छिपाने के लिए एनवीडिया के टॉप अफसरों से भी बोला था झूठ, रिपोर्ट में खुलासा

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:23 AM (IST)

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग ने ऐलिस हुआंग के साथ अपने प्रेम संबंधों को कंपनी के अधिकारियों से छिपाया ...और पढ़ें

जेनसन हुआंग की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

जेनसन हुआंग की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. जेनसन हुआंग ने ऐलिस हुआंग संग अफेयर छिपाया।

  2. कंपनी अधिकारियों को रिश्ते के बारे में गुमराह किया।

  3. विवाद के बाद एनवीडिया सीईओ पद से इस्तीफा दिया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने ऐलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंधों को छुपाया। कंपनी के अधिकारी को इस रिश्ते के बारे में साफ-साफ जानकारी ने देकर गुमराह किया।

विदेशी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ओर से देखे गए आंतरिक दस्तावेजों और मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने इसकी पु्ष्टि की है। उनके मुताबिक पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग ने कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों को चीनी बिजनेसवुमन ऐलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों के बारे में गुमराह किया। इनमें जनरल काउंसिल टिम टीटर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एलिसन वैगनफेल्ड शामिल थे।

विवाद के बाद जेनसन ने सीईओ पद से दिया इस्तीफा

विवाद बढ़ने के बाद जेनसन हुआंग ने गुरुवार को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। चिप उद्योग में एक समय शीर्ष पर रहे हुआंग का इस तरह से कंपनी से जाना सबके लिए झटका था। जेनसन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में अचानक आई बढ़ोतरी के बाद तेजी से कंपनी का विकास करा रहे थे।

जेनसन ने मांगी माफी

पूर्व सीईओ ने इस विवाद के बाद रविवार को बयान जारी कर कंपनी के लोगों से माफी मांगी और अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई करने लिए दुख जताया। अपने बयान में उन्होंने ऐलिस हुआंग का नाम नहीं लिया। ऐलिस हुआंग एनवीडिया की ग्राहक कंपनी 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' की पूर्व शीर्ष अधिकारी रही हैं। यूएस उन्हें चीनी जासूस मान कर जांच कर रहा है।

कंपनी की हुई फजीहत

इससे पहले हुआंग के दो रिश्ते की बात सामने आ चुकी जिसकी वजह से कंपनी को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। इस हफ्ते की शुरुआत में 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने रिपोर्ट दी कि हुआंग का एनवीडिया (Nvidia) की एक कर्मचारी के साथ विवाहेतर संबंध था। वहीं, गुरुवार को 'रॉयटर्स' ने रिपोर्ट दी कि हुआंग का एनवीडिया की ही एक अन्य कर्मचारी के साथ भी अंतरंग संबंध था।

शेयर बाजार में गिरे दाम

इससे पहले जेनसन हुआंग ने 29 अक्टूबर को प्रकाशित ब्लूमबर्ग के एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी सरकार ने उन्हें ऐलिस हुआंग के बारे में अपने संदेह की जानकारी नहीं दी थी। इधर, एनवीडिया के शेयर छह अक्टूबर को अपने उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद से 30 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए हैं, जिससे इसके बाजार पूंजीकरण से 1.8 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है।

अमेरिका में एयरलाइन संकट पर आया ट्रंप का बयान, साइबर हमले और AI की गड़बड़ी से किया इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।