फ्लोरिडा विमान हादसा: 'हम जमीन से टकराने वाले हैं...', 20 साल की को-पायलट ने क्रैश से पहले और क्या कहा
दक्षिण फ्लोरिडा में लियरजेट विमान क्रैश में 20 साल की को-पायलट नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरास की मौत हो गई। नथालिया को ...और पढ़ें
-1793677031554_m.webp)
फ्लोरिडा में प्लेन क्रैश हादसे में 20 साल की को-पायलट की मौत
HighLights
दक्षिण फ्लोरिडा में लियरजेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 9 की मौत।
को-पायलट नथालिया ने हादसे से पहले लगाई थी मदद की गुहार।
बर्फ जमने, झटकों और तेजी से नीचे गिरने की दी थी जानकारी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को एक छोटा लियरजेट विमान कैश होकर फट गया। ये हादसा इतना खतरनाक था कि इस प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
फ्लोरिडा में हुए इस भीषण हादसे से पहले, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की दिल दहला देने वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग में 'लियरजेट' की को-पायलट को मदद के लिए गुहार लगाते हुए सुना गया था। उनकी पहचान नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरास के तौर पर हुई है।
कौन थीं फ्लोरिडा विमान हादसे की को-पायलट?
इस प्राइवेट जेट की को-पायलट नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरास की उम्र महज 20 साल थी। नथालिया ने हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही अपना पायलट लाइसेंस प्राप्त कर लिया था।
नथालिया की मां इस हादसे में अपनी बेटी की मौत से बहुत दुखी हैं। को-पायलट की मां ने बताया कि उनकी बेटी जनवरी में 21 साल की होने वाली थी, वो पिछले नौ महीनों से कमर्शियल पायलट के तौर पर काम कर रही थी।
गाड़ी चलाने से पहले मिली प्लेन उड़ाने की इजाजत
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, नथालिया ने 2023 में अपना लाइसेंस हासिल किया था, जब वह वेस्ट बोका रैटन कम्युनिटी हाई स्कूल में सीनियर छात्रा थीं और उनकी उम्र 17 साल थी।
यह युवा पायलट, जिनका परिवार ब्राजीलियाई है लेकिन फ्लोरिडा में रहता है, पहले भी स्थानीय मीडिया में चर्चा में आई चुकी थीं। नथालिया को अपना ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहले ही प्राइवेट पायलट का लाइसेंस मिल गया था।
को-पायलट के आखिरी शब्द
फ्लोरिडा प्लेन क्रैश से पहले नथालिया की आवाज एयर ट्रैफिक कंट्रोल रेडियो कॉल पर रिकॉर्ड हो गई। LiveATC.net द्वारा रिकॉर्ड की गई कॉल के मुताबिक, क्रैश से कुछ पल पहले नथालिया ने बताया कि जेट पर बर्फ जम रही थी, जबकि बाहर का तापमान -47 डिग्री सेल्सियस था।
नथालिया ने यह भी बताया कि विमान को तेज झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ रहा था, जिससे विमान 700 फीट तक उछल गया। इसके कुछ ही पलों बाद, वह चिल्लाईं, 'मेडे, मेडे! हम 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहे हैं!'
नथालिया ने चिल्लाते हुए कहा, 'हम ओवरस्पीड की स्थिति में हैं, 20,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं... हम जमीन से टकराने वाले हैं।'
ADS-B एक्सचेंज के फ्लाइट डेटा से पता चला कि क्रैश होने से पहले, लियरजेट 60 विमान एक मिनट के भीतर 27,000 फीट नीचे गिर गया था।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।