विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर FBI का एक्शन, टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:27 AM (IST)

लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को एफबीआई ने अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। 

एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल हुआ गोल्डी बराड़। (एआई इमेज)

एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल हुआ गोल्डी बराड़। (एआई इमेज)

HighLights

  1. गोल्डी बराड़ एफबीआई की वांछित सूची में।

  2. लॉरेंस बिश्नोई का साथी है गोल्डी बराड़।

  3. एफबीआई ने शिकंजा कसा, तलाश तेज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई का साथी गोल्डी बराड़ पर एफबीआई ने शिकंजा कस दिया है। गोल्डी बराड़ FBI की 10 मोस्ड वांटेडभगोड़ों की सूची में शामिल हो गया है।

FBI की लिस्ट में शामिल होते ही गोल्डी बराड़ की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। उस पर कई तरह के प्रतिबंध लग जाएंगे जिससे उसके अपराध में कमी आएगी। इसके साथ ही यह संभावना है कि वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

जानकारी देने वालों को एक मिलियन डॉलर का इनाम

एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह, उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की गई है।

उत्तरी अमेरिका का है प्रमुख

बराड़ पर 'लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप' (OCG) के उत्तरी अमेरिकी प्रमुख होने का आरोप है। यह एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है, जिस पर अमेरिका और कनाडा में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और अन्य हिंसक अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

कनाडा ने भी जारी किया है इनाम

यह कदम अमेरिका और कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बराड़ को पकड़ने के लिए किए जा रहे संयुक्त प्रयासों के बीच उठाया गया है। 19 नवंबर को, कनाडा ने भी उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने पर 2,50,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की थी। साथ ही कनाडा के 'बोलो प्रोग्राम' (Bolo Program) की 25 सबसे वांछित भगोड़ों की नई सूची में उसे नंबर-एक संदिग्ध के रूप में रखा गया है।

कई मामलों में है आरोपित

एफबीआई के अनुसार, बराड़ कई संघीय अपराधों के मामले में वांछित है। इनमें जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश और कोशिश, तथा नशीले पदार्थों को रखने और उन्हें बांटने की साजिश शामिल है। उस पर कई देशों में 'बिश्नोई नेटवर्क' की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करने का भी आरोप है।

एफबीआई ने कहा पकड़ना हमारी प्राथमिकता

FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रैंडी ने कहा, "सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, एक खतरनाक व्यक्ति है। उसे पकड़ना FBI और हमारे सहयोगियों की प्राथमिकता है। यही वजह है कि हम उसे FBI की 'टॉप 10 भगोड़ों' की सूची में शामिल कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं।"

बराड़ लॉरेंस का सबसे भरोसेमंद साथी

आरोप-पत्र के अनुसार, बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के भरोसेमंद साथियों में से एक था। बिश्नोई पर भारत की जेल से एक आपराधिक गिरोह चलाने का आरोप है। आरोप-पत्र में कहा गया है कि बिश्नोई जेल के अंदर से ही अवैध मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए बराड़ जैसे अपने साथियों को काम सौंपता था।

FBI के मुताबिक, बिश्नोई का यह गिरोह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है, जो टारगेट किलिंग (चुनिंदा हत्याओं), गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट और नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी में शामिल है।

फिलीपींस में टला बड़ा विमान हादसा, एयर न्यूगिनी के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।