विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फैशन पावरहाउस' Anna Wintour ने 37 साल बाद US Vogue मैगजीन को कहा अलविदा, संपादक पद से दिया इस्तीफा

Published: Fri, 27 Jun 2025 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 10:31 AM (IST)

अन्ना विंटोर, जिन्होंने 37 सालों तक यूएस वोग की मुख्य संपादक के रूप में काम किया, अब इस पद से ...और पढ़ें

अन्ना विंटोर ने 37 साल बाद यूएस वोग मैगजीन को कहा अलविदा (फाइल फोटो)

अन्ना विंटोर ने 37 साल बाद यूएस वोग मैगजीन को कहा अलविदा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूएस वोग मैगजीन की मशहूर चीफ एडिटर अन्ना विंटोर 37 सालों तक इस पद पर रहने के बाद इसे छोड़ रही हैं। 75 वर्षीय फैशन पावरहाउस ने गुरुवार को एक कार्यकारी बैठक के दौरान पद से हटने की घोषणा की।

साल 1988 से यूएस वोग का नेतृत्व कर रही विंटोर ने मैगजीन को फैशन की दुनिया में अलग पहचान दिलाई। 2020 से उन्होंने कॉन्डे नास्ट के ग्लोबल एडिटोरियल में भी काम किया है। यूएस वोग के चीफ एडिटर के पद से हटने के बाद विंटोर वोग के ग्लोबल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत रहेंगी।

विंटोर ने क्या-क्या हासिल किया?

अपने 37 साल के कार्यकाल में विंटोर ने फैशन जर्नलिज्म को परिभाषित किया, जिसमें सेलिब्रिटी कवर को लोकप्रिय बनाना, रुझान स्थापित करना और वोग का चेहरा बनना शामिल है। वह मेट गाला में भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गई थीं और इसकी मुख्य अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

लंदन के हैम्पस्टेड इलाके में जन्मी अन्ना विंटोर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता चार्ल्स विंटोर द इवनिंग स्टैंडर्ड के संपादक थे। विंटोर ने 1970 के दशक के मध्य में न्यूयॉर्क जाने से पहले लंदन में अपना करियर शुरू किया था।

1983 में अमेरिकन वोग में पहली क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल होने से पहले उन्होंने हार्पर बाजार में कुछ समय तक काम किया। 1988 में उन्होंने ग्रेस मीराबेला की जगह प्रधान संपादक का पद संभाला।

विंटोर का निजी जीवन

उनके निजी जीवन की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की है। 1984 में मनोचिकित्सक डेविड शेफर से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हुए। हालांकि, 1999 में दोनों का तलाक हो गया।

2004 में उन्होंने निवेशक शेल्बी ब्रायन से शादी की। 2020 में दोनों अलग हो गए। एना विंटोर का रिटायर्ड होना फैशन प्रकाशन में एक युग का अंत है।

सुर्खियों में छाया न्यूयॉर्क मेयर चुनाव, महापौर का ममदानी पर बड़ा आरोप; कहा- उनके पास ट्वीट्स के रिकॉर्ड हैं सिर्फ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।