सिएटल में दीपावली समारोह में नस्लवादी हमला, कट्टर दक्षिणपंथी गुटों ने बोला धावा
सिएटल में दीपावली समारोह के दौरान दो कट्टरपंथी कार्यकर्ताओं ने भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी प्लेकार्ड दिखाए और हिंदू-विरोधी नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कट्टरपंथियों ने दीपावली कार्यक्रम में डाला खलल।
HighLights
सिएटल दीपावली समारोह में कट्टरपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा नस्लवादी हमला।
भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक प्लेकार्ड दिखाए, हिंदू-विरोधी नारे लगाए गए।
कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने इसे घिनौना और नस्लवादी कृत्य बताया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दीपावली के मौके पर सिएटल में रोशनी, रंगों, विविधता और धार्मिक बहुलवाद का जश्न तब अमेरिका के एक बदसूरत पहलू के प्रदर्शन में बदल गया जब दो कट्टरपंथी कार्यकर्ता वहां आ धमके। उनके हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिनमें डॉट हेड्स (भारतीयों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द) को देश से निकालने की मांग की गई थी और ईसाई अमेरिका पर हिंदुओं के कब्जे की चेतावनी दी गई थी।
वे अमेरिकी झंडे लेकर दीपावली के एक स्थानीय कार्यक्रम में पहुंचे मानो उनका मकसद ही बुराई वाले पहलू को उजागर करना था। हाथापाई के बाद उन्हें सिएटल सेंटर आर्मरी से बाहर निकाल दिया गया लेकिन इससे पहले उकसावे को पब्लिसिटी में बदलने में माहिर लगने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उन पर और एलन पर एंटीफा और हिंदुओं ने हमला किया है। साथ ही, उन्होंने टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया।
'बेहद घिनौना और नस्लवादी हमला'
उन्होंने शिकायत करते हुए कहा, "हिंदुओं ने टेक्सस को ब्लू (डेमोक्रेटिक) बना दिया। भाड़ में जाएं वे!" इसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों के दिमाग में यह बात भी डाल दी कि अब उन्हें टेक्सस में कृष्ण जयंती मनानी चाहिए। कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने इस व्यवधान की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह इस घिनौने और नस्लवादी कृत्य से बेहद आहत और नाराज हैं।
सांसद ने कहा, "दीवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है और हमारे समुदाय को इसे सुरक्षित माहौल में मनाने का अधिकार है। हमारे शहर या इस देश में ऐसी नफरत भरी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है।" बता दें कि खुद प्रमिला जयपाल भी नस्लवादी हमलों का सामना कर चुकी हैं, जिसमें उनसे भारत वापस जाने के लिए कहा गया था।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, "अगर इनके ही साथी व्हाइट नेशनलिस्ट ने शिकागो के एक हिंदू मंदिर में गोलीबारी करने की कोशिश न की होती तो मैं इन लूजर्स को सिर्फ ऐसे जोकर मानकर हंस देती जो बस इंस्टाग्राम पर कुछ लाइक्स पाना चाहते हैं।"
किसने मचाया उत्पात
दरअसल, लैंग हिंसक कट्टर दक्षिणपंथी गतिविधियों में एक जाना-माना चेहरा है। वह 6 जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) पर हुए हमले में शामिल होने के बाद चर्चा में आया था।
उस पर बेसबॉल बैट और दंगा-रोधी ढाल से पुलिस अधिकारियों पर हमला करने का आरोप था। उस पर कानून लागू करने वाले अधिकारियों पर हमले समेत 11 संघीय आरोप लगे थे। हालांकि, बाद में राष्ट्रपति ट्रंप ने उसे और 6 जनवरी की घटनाओं से जुड़े अन्य आरोपियों को माफ कर दिया था।
तब से वह आक्रामक प्रदर्शनों के जरिए अपने समर्थक जुटाता रहा है। इनमें से एक घटना में वह न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर एक भुना हुआ सूअर लेकर गया था, जिसका मकसद साफ तौर पर मुसलमानों और यहूदियों को ठेस पहुंचाना था।
सिएटल की घटना एक व्यापक भारत-विरोधी और हिंदू-विरोधी अभियान का हिस्सा है, जो जोर पकड़ रहा है। यह विशेष रूप से टेक्सस में देखने को मिल रहा है, जहां भारतीय-अमेरिकी समुदायों की तेजी से बढ़ती संख्या, स्थानीय कट्टरपंथियों के लिए उकसावे का एक जरिया बन गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।