विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप, प्रभावित हुए यूजर्स

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:03 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 08:07 AM (IST)

अमेरिका में रविवार को मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म अचानक ठप हो गए, जिससे हजारों यूजर्स को अपने अकाउंट इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतें आईं।

अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप(प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रविवार का दिन अमेरिका में कई सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी निराशाजनक रहा। मेटा कंपनी के दो सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक ठप हो गए। सर्वर डाउन होने की वजह से हजारों यूजर्स को अपने अकाउंट्स इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वेबसाइट्स और एप्स की तकनीकी खराबी पर नजर रखने वाली मशहूर वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने इस आउटेज की जानकारी दी। वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 9:11 बजे तक फेसबुक में खराबी की 17,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, इंस्टाग्राम के लिए भी 5,000 से अधिक यूजर्स ने एप के काम न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कैसे पता चलती है सर्वर डाउन होने की जानकारी?

डाउनडिटेक्टर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो दुनिया भर की ऑनलाइन सेवाओं और वेबसाइट्स में आने वाली आउटेज को ट्रैक करता है। यह वेबसाइट अलग-अलग स्रोतों से डेटा इकट्ठा करती है।

इसमें मुख्य रूप से वे शिकायतें शामिल होती हैं, जो आम यूजर्स किसी वेबसाइट या एप के ठीक से काम न करने पर सीधे इस प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराते हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- बाल यौन शोषण विज्ञापन मामला: NCPCR के समक्ष एक हफ्ते में दूसरी बार पेश हुए मेटा इंडिया के शीर्ष अधिकारी

यह भी पढ़ें- मेटा अलर्ट से बाल यौन शोषण से मिली Video, मुरादाबाद में दर्ज हुआ पहला केस