मेटा अलर्ट से बाल यौन शोषण से मिली Video, मुरादाबाद में दर्ज हुआ पहला केस
मेटा अलर्ट के माध्यम से मुरादाबाद पुलिस को बाल यौन शोषण से जुड़ा एक वीडियो मिला, जिसके बाद जिले में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मेटा अलर्ट से बाल यौन शोषण वीडियो की जानकारी मिली।
मुरादाबाद जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया।
भोजपुर पुलिस ने नदीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
जागरण संवाददता, मुरादाबाद। मेटा अलर्ट के माध्यम से खुदकुशी करने वाले लोगों को बचाने के अलावा अब बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर कार्रवाई भी होने लगी है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पोस्ट करने के बाद मुरादाबाद पुलिस को मिले मेटा अलर्ट पर जिले में पहली कार्रवाई हुई है। भोजपुर पुलिस ने फतेहपुर निवासी नदीम के खिलाफ आइटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
यौन शोषण से जुड़ी एक पोस्ट
मुरादाबाद पुलिस को मेटा अलर्ट के माध्यम से इंटरनेट मीडिया पर बाल यौन शोषण से जुड़ी एक पोस्ट की गई एक वीडियो मुरादाबाद पुलिस को मिली। मुरादाबाद पुलिस ने उस वीडियो को अपने पास सुरक्षित किया। इसके बाद जांच की गई तो जिस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से वह वीडियो पोस्ट की गई थी वह एकाउंट भोजपुर के फतेहपुर निवासी नदीम का निकला। उस वीडियो को पेन ड्राइव में करके भोजपुर पुलिस को भेजा गया।
पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया केस
वीडियो में दिख रही महिला व बच्चे की पहचान का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी महिला व बच्चा नहीं मिला। इसके बाद भोजपुर पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपित नदीम के खिलाफ शनिवार को आइटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
