गन्ने के खेत में लाश देखकर मच गई खलबली, मुरादाबाद में रामलीला देखने गए युवक की हत्या; चचेरा भाई फरार
मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में रिंकू नामक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। वह ...और पढ़ें

हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
HighLights
रिंकू की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका गया।
चचेरे भाई शिवम के साथ रामलीला देखने गया था रिंकू।
पारिवारिक विवाद के कारण चचेरे भाई पर हत्या का आरोप।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डिलारी क्षेत्र के गांव वमनिया पट्टी निवासी युवक रिंकू की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। युवक शनिवार शाम घर अपने चचेरे भाई शिवम के साथ पड़ोसी गांव सरकड़ा में रामलीला देखने गया था। युवक की धारदार हथियार से सिर पर हमला करके हत्या की गई है। साथ में गए मृतक का चचेरा भाई फरार है। स्वजन ने उसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव वमनिया पट्टी निवासी रिंकू की पत्नी को उसका चचेरा भाई अमित करीब एक साल पहले लेकर फरार हो गया था। अमित रिंकू की पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर दिल्ली में रह रहा है। कई बार इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।

हत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे लोग।
रामलीला देखने चचेरे भाई संग गया था पड़ोस के गांव
सरकड़ा गांव में इस समय रामलीला चल रही है। रिंकू शनिवार शाम अपने चचेरे भाई शिवम के साथ रामलीला देखने के लिए घर से निकला था। शिवम अमित का सगा भाई है। रात में रिंकू घर वापस नहीं आया। रविवार सुबह युवक की तलाश शुरू कर दी। तलाश के बाद युवक का शव सरकड़ा गांव के जंगल में नहर किनारे गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
