विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डेमोक्रेट्स जीते तो खेल खत्म', अमेरिकी राजनीति पर एलन मस्क का बड़ा बयान

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:36 PM (IST)

एलन मस्क ने 2028 में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित पूर्ण जीत पर अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी दी है।

डेमोक्रेट्स जीते तो खत्म हो जाएगा अमेरिका का खेलः मस्क (फोटो-रॉयटर्स)

डेमोक्रेट्स जीते तो खत्म हो जाएगा अमेरिका का खेलः मस्क (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. मस्क ने 2028 में डेमोक्रेट्स की पूर्ण जीत पर गंभीर चिंता जताई।

  2. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे अमेरिकी लोकतंत्र स्थायी रूप से समाप्त हो सकता है।

  3. रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवारों को वोट देकर बदलाव रोकने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका की राजनीति को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी 2028 के चुनाव में प्रतिनिधि सभा, सीनेट और राष्ट्रपति पद पर एक साथ जीत हासिल करती है, तो अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्था में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

मस्क ने इसे देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा।मस्क ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर डेमोक्रेट्स की संभावित जीत को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।

उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने पर डेमोक्रेट्स वाशिंगटन डीसी और प्यूर्टो रिको को अमेरिकी राज्य का दर्जा दे सकते हैं, अवैध प्रवासियों को कानूनी मान्यता दे सकते हैं और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर अपनी बहुमत स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

मस्क के अनुसार, ऐसे कदम अमेरिका को स्थायी रूप से एकदलीय राजनीतिक व्यवस्था की ओर ले जा सकते हैं और लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ समाप्त हो सकता है। उन्होंने रिपब्लिकन समर्थकों से आगामी चुनावों में अपनी पार्टी के सीनेट उम्मीदवारों को वोट देने की अपील भी की।

मस्क ने कहा कि 2029 में सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के 51 सदस्यों का होना ऐसे बदलावों को रोकने के लिए पर्याप्त होगा।इस बीच, अमेरिका के आगामी तीन नवंबर के मध्यावधि चुनाव से पहले मस्क का राजनीतिक योगदान भी चर्चा में है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवारों और राजनीतिक संगठनों के समर्थन में 44.2 करोड़ डालर से अधिक खर्च किए हैं। हालिया चुनावी वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार, मस्क ने अपने अमेरिका पीएसी को अतिरिक्त 7.68 करोड़ डॉलर दिए हैं। उनका यह योगदान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच मुकाबला अहम मोड़ पर है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका मिडटर्म चुनाव: अर्ली वोटिंग में टूटा रिकॉर्ड, सर्वे में पिछड़ रहे राष्ट्रपति ट्रंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।