अमेरिका मिडटर्म चुनाव: अर्ली वोटिंग में टूटा रिकॉर्ड, सर्वे में पिछल रहे राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए शुरुआती मतदान में रिकॉर्ड तोड़ उत्साह देखा गया है, जिसमें अब तक लगभग चार करोड़ मतदाता वोट डाल चुके हैं।

अर्ली वोटिंग में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को लेकर शुरुआती मतदान (अर्ली वोटिंग) को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार तक लगभग चार करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, जो पिछले मिडटर्म चुनावों की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है।
रॉयटर्स और इप्सॉस के हालिया सर्वे के अनुसार, अर्ली वोटिंग में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। रिपब्लिकन उम्मीदवारों को 36 प्रतिशत और विपक्षी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को 47 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है।
मतदाताओं के असंतोष का मुख्य कारण महंगाई बनी हुई है, जहां 65 प्रतिशत वोटर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ हैं।
इसके अलावा, 48 प्रतिशत वोटर सख्त इमिग्रेशन नीतियों के नुकसानदायक होने और 45% लोग रोजगार के अवसर घटने से नाखुश हैं।
