विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनसन हुआंग को एलन मस्क समेत 43 हजार लोगों का समर्थन, फिर दोबारा Nvidia का CEO बनाने के लिए साइन किया ओपन लेटर

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:32 PM (IST)

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग को पद पर वापस लाने की मांग तेज हो गई है, जिसमें एलन मस्क ...और पढ़ें

जेनसन हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क (फोटो-रॉयटर्स)

जेनसन हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. जेनसन हुआंग को एनवीडिया सीईओ पद पर वापस लाने की मांग।

  2. एलन मस्क सहित 43,000 से अधिक लोगों ने किया समर्थन।

  3. 'स्टैंड विद जेनसन' वेबसाइट पर चल रहा है अभियान।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेनसन हुआंग के गुरुवार, 12 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग के बाद CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब फिर एक बार हुआंग को CEO बनाने की मांग तेज हो गई है।

जेनसन हुआंग के समर्थन में 43,000 से ज्यादा लोगों ने ओपन लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं हुआंग के समर्थन में टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क भी उतर आए हैं।

हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क

एलन मस्क ने जेनसन हुआंग के समर्थन में ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें वापस Nvidia का CEO बनाने की मांग की है।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, 'जेनसन को वापस लाने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी इस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।'

हुआंग के समर्थन में जारी ओपन लेटर में बोर्ड से मांग की गई है कि जब तक किसी स्वतंत्र जांच के जरिए तथ्यों का पता नहीं चल जाता, तब तक हुआंग को उनके पद पर बहाल रखा जाए।

43 हजार लोगों ने साइन किया ओपन लेटर

जेनसन हुआंग सिर्फ एनवीडिया के सीईओ ही नहीं थे, बल्कि वो कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। हुआंग ने 33 साल पहले जिस कंपनी की सह-स्थापना की थी, आज उन्हें उसी कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हुआंग के समर्थन में 43,000 लोगों ने ओपन लेटर साइन किया है। वहीं हुआंग के समर्थन में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह पत्र 'स्टैंड विद जेन्सेन' (Stand with Jensen) नामक एक वेबसाइट पर मौजूद है, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है।

वेबसाइट पर एक लाइव काउंटर है जो हर 30 सेकंड में अपडेट होता है। इसके अनुसार, हस्ताक्षर करने वालों में 2,980 एनवीडिया के मौजूदा कर्मचारी हैं, 454 पूर्व कर्मचारी हैं और 24,097 शेयरधारक हैं। बाकी 15,517 लोगों ने समर्थकों के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

अभियान चलाने वालों का कहना है कि इसे एनवीडिया या हुआंग का समर्थन प्राप्त नहीं है और लोगों ने अपनी जानकारी खुद दी है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एनवीडिया बोर्ड को लिखे ओपन लेटर में क्या मांगें?

ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि हुआंग को बिना किसी उचित प्रक्रिया के हटाया गया। उनका यह भी कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं दिखाया गया है जिससे साबित हो सके कि विवाद के केंद्र में मौजूद महिला एक जासूस थी।

पत्र में लिखा है, 'केवल शक या किसी से जुड़ाव होना, जेनसन के नेतृत्व को खत्म करने का पर्याप्त आधार नहीं है।' इस पत्र में तीन मांगें की गई हैं।

  • पहली मांग यह है कि हुआंग को CEO के पद पर बहाल किया जाए, या फिर कोई ठोस और सबूतों पर आधारित कारण बताया जाए कि उनके न रहने से एनवीडिया को क्या फायदा होगा।
  • दूसरी मांग एक स्वतंत्र जांच की है, जिसका दायरा और समय-सीमा स्पष्ट हो। साथ ही, कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले हुआंग को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाना चाहिए।
  • तीसरी मांग यह है कि बोर्ड अपनी चिंताओं, अपने पास मौजूद सबूतों और इस बात के बारे में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे कि उसने कर्मचारियों और शेयरधारकों के हितों को कैसे तौला है।

यह भी पढ़ें- Nvidia ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों के CEOs की भी 'अफेयर' ने छीनी कुर्सी; एक तो कॉन्सर्ट में हुआ था बेनकाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।