'अगर वो 10 है तो...' एनवीडिया के CEO जेनसेन के चीन से जासूसी कनेक्शन के बीच मस्क की पुरानी पोस्ट वायरल
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद चीनी जासूस ...और पढ़ें

मस्क और हुआंग की तस्वीर।
HighLights
हुआंग ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की।
चीनी जासूस से संबंधों को लेकर जांच शुरू होने की आशंका।
एलन मस्क का पुराना जासूसी संबंधी ट्वीट फिर से वायरल।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिप की दुनिया के बेताज बादशाह और एनवीडिया के बॉस जेन्सेन हुआंग ने चीनी जासूस के साथ अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। इस प्यार के स्वीकार करने के बीच कहानी में दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की भी एंट्री हो गई है।
जेन्सन हुआंग की प्रेम कहानी में अरबपति एलन मस्क की एंट्री उनके पुराने ट्वीट की वजह से हुई है। एक पुरानी टिप्पणी में मस्क ने कहा था कि चीनी और रूसी एजेंट धोखे और प्रलोभन के जरिए अमेरिकी टेक इंडस्ट्री को निशाना बना रहे हैं।
रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर किया था दावा
मस्क ने अक्टूबर 2025 में 'द टाइम्स' (यूके) की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि महिला जासूस सिलिकॉन वैली के राज चुराने के लिए 'यौन हथकंडों' का इस्तेमाल कर टारगेट कर रही हैं। इस पर मस्क ने लिखा था, "अगर वह '10' (बेहद आकर्षक) है, तो आप उनके लिए एक 'एसेट' (काम की चीज) हैं।"
बीजिंग को जानकारी पहुंचाने का आरोप
मस्क की यह टिप्पणी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उनका ये ट्वीट मजाकिया भी है और साथ में एक चेतावनी भी है। ये ट्वीट अब वायरल हो रही जब एनवीडिया के चीफ चीनी जासूस संग अफेयर में फंस गए हैं। इसको लेकर जांच भी शुरू हो गई है कि क्या इससे किसी प्रकार कंपनी या देश को खतरा है?
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुआंग के एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ करीबी संबंध थे, जिसने बीजिंग को कई गुप्त जानकारी पहुंचाई। बता दें कि सिलिकॉन वैली एनवीडिया, मेटा, एप्पल और गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियों का वैश्विक केंद्र है।
एनवीडिया के कमर्चारियों से हुआंग ने मांगी माफी
हुआंग ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में अपने सच को सबके सामने रखा है। इसको लेकर उन्होंने माफी भी मांगी है। अपने संदेश में उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए उनकी निजता का ख्याल रखने का आग्रह किया है। इधर, एनवीडिया का कहना है कि सीईओ कंपनी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और उनके काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।