बंगाल: 'दीवाली के पटाखों से ठीक होती हैं कई बीमारियां', काली पूजा पर बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी का दावा
टॉलीगंज से भाजपा विधायक पापीया अधिकारी (Papia Adhikari) ने दावा किया है कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो ...और पढ़ें

बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
पटाखे जलाने में नियम पालन करना जरूरी
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में काली पूजा और दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर जारी सियासी चर्चा के बीच एक नया बयान सामने आया है।
टॉलीगंज से भाजपा विधायक पापीया अधिकारी (Papia Adhikari) ने दावा किया है कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है।
काली पूजा के दौरान किया दावा
टॉलीगंज से बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया है कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। टॉलीगंज विधायक अधिकारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक काली पूजा का उद्घाटन करने के बाद लोगों से ये बातें कहीं।
माइक पर बोलने के दौरान फूटा पटाखा
काली पूजा करने के बाद उन्होंने माइक लेकर बोलना शुरू ही किया था कि उनके सामने एक पटाखा तेज आवाज में फूटा। इस पर उन्होंने कहा कि पटाखे फोड़ने से बीमारी सही हो जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बयान को कोट करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सीएम ने कहा है कि हम पटाखे फोड़ेंगे।
उन्होंने लोगों से पूछा काली पूजा पटाखों के बिना कैसे पूरी हो सकती है? इसलिए हम जरूर पटाखे जलाएंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने नियम नहीं तोड़ने की अपील करते हुए कहा कि हमें पुलिस की गाइडलाइंस का पालन भी जरूर करना चाहिए।
नियम पालन करना जरूरी
इससे पहले, एमहर्स्ट स्ट्रीट और खलीशानी सहित कई काली पूजा पंडालों के उद्घाटन के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा था कि त्योहार के समय पटाखे फोड़े जाएंगे। उन्होंने सभी से यह पक्का करने का आग्रह किया कि पर्यावरण के अनुकूल या 'ग्रीन' पटाखों का ही इस्तेमाल हो। इस दौरान शोर प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन जरूर हो।
पटाखे से बीमारी ठीक होने के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये बात अजीब लगती है। ऐसे में अब विपक्ष अब इस मामले को लेकर बीजेपी को घेर सकता है। खासकर तब जब दीवाली के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में काफी ज्यादा गिरावट है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।