दीवाली पर दिल्ली से यूपी तक कई राज्यों में पटाखों से लगी आग, जम्मू में 12 दुकानें जली; नागपुर-पुणे में भी भारी तबाही
दीवाली के दिन देशभर में पटाखों और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। दिल्ली, यूपी, ...और पढ़ें

आग की तस्वीर।
HighLights
जम्मू में 12 दुकानें और पटना में दो दुकानें जलीं।
नागपुर में शोरूम में आग से कई वाहन खाक हुए।
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, तेलंगाना में फैक्ट्रियों में आग लगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली की धूम रविवार को पूरे देश में रही। लोगों ने पूजा कर जमकर पटाखे चलाए। इस दौरान कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आईं। आग से जम्मू में 12 दुकानें जल गई वहीं बिहार के पटना में आग से दो दुकाने जल गई। नागपुर में शो-रूम में आग से कई गाड़ियां जल गईं।
कहीं फैक्ट्रियों तो कहीं गोदाम तो कहीं कबाड़ की दुकानें इस आग की भेंट चढ़ गईं। कई जगह शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने की खबरें मिलीं।
दिल्ली के नजफगढ़ में लगी आग
सबसे पहले बात देश की राजधानी दिल्ली की। दिल्ली के नजफगढ़ के नांगली सकरावती इलाके में बनी एक गारमेंट फैक्ट्री में शाम को आग लगने की खबर मिली। यहां लगी आग काफी विकराल थी जिसको बुझाने में 25 दमकलों को भेजा गया। इधर, नरेला में रॉकेट के पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।
यूपीः गाजियाबाद की कंपनी में लगी भयंकर आग
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र से सबसे ज्यादा भयंकर आग की खबर मिली। यहां नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भयानक लगने से काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने का माल रखा जाता था। जिसमें लगी आग ने भयावह रूप ले लिया। एक दर्जन से अधिक दमकल को आग बुझाने के लिए लगाना पड़ा तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
हरियाणा- इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग
हरियाणा के सोनीपत स्थित बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया (फेस-1) में आग लग गई थी। यहां पर जूसर-मिक्सर बनाने वाली नॉर्थ वेस्ट इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से काफी सामान जल गए। आग ने यहां फैक्ट्री में काफी नुकसान पहुंचाया।
महाराष्ट्र - शोरूम में भीष्ण आग
महाराष्ट्र के नागपुर के देव नगर स्क्वायर के पास सावरकर नगर में स्थित बाइक की शोरूम आग की भेंट चढ़ गई। यहां पर साई डायनेमिक्स टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए। आग पटाखों की वजह से लगी जो पूरे शोरूम में फैल गई। पुणे में दिवाली के दिन आग लगने की 63 घटनाएं दर्ज की गईं।
बिहार - गोदाम व कबाड़ की दुकानें जलीं
राजधानी पटना के कृष्णा स्टील गोदाम में दीवाली की रात आग लग गई। आग लगते ही वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आग लगने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और स्टील का सामान जल गया। वहीं, मनेर में पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में आग लगी जिससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
तेलंगाना - फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कटेदन इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जल गया। आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है।
सिक्किम के पुराने अस्पताल में भी हादसा
दक्षिण सिक्किम के नामची में 1975 में बने पुराने अस्पताल परिसर में भी देर शाम आग लगने की सूचना है। हादसे में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
राजस्थान- कई वाहन जले
पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। आग ने यहं पर तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
जम्मू-12 दुकानों में लगी आग
जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।