विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुराने विवाद के चलते आरोपी ने दिया था वारदात को अंजाम, आदतन अपराधी है संदिग्ध; 17 साल पहले भी की थी हत्याएं

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Fri, 07 Oct 2022 07:23 AM (IST)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के परिवार के हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला है आदतन अपराधी
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला है आदतन अपराधी

कैलिफोर्निया, एजेंसियां: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के परिवार के हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुराने विवाद के चलते पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस के ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध एक आदतन अपराधी है। वो 17 साल पहले भी कुछ इसी तरह की एक वारदात को अंजाम दे चुका है।

बिजनेस पार्टनर रह चुका है आरोपी

मारे गए परिवार के रिश्तेदारों ने संदिग्ध 48 वर्षीय जीसस सालगाडो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, वो करीब एक साल पहले परिवार के साथ उनके ट्रकिंग बिजनेस में काम कर चुका है। उस दौरान उनका सालगाडो के साथ कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद से ही वो परिवार को धमकी भरे मैसेज और ई-मेल भेज रहा था।    

वारदता के बाद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

अधिकारिक बयानों के मुताबिक आरोपी एक आदतन अपराधी है, उसने भारतीय मूल के पूरे परिवार को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, वो बेहद ही नाजुक हालत में था।

3 अक्‍टूबर को किया गया था अपहरण

आरोपी ने सोमवार को बंदूक की नोक पर पूरे परिवार का अपहण किया था। उसने एक 8 महीने के बच्चे, उसके माता-पिता और चाचा का कथित रूप से अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सामुहिक हत्याओं के बाद आरोपी ने सभी शवों को एक बागीचे में लावारिस छोड़ दिया था। जिसके बाद इलाके में काम करने वाले मजदूरों ने बुधवार को सभी को शवों को वहां पड़ा हुआ पाया। आरोपी ने डॉस पालोस शहर के पास सुदूर क्षेत्र, मेरेडो से लगभग 50 किलोमीटर दूर शवों को बागीचे में छोड़ा था। पुलिस हत्याओं में आरोपी का साथ देने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रहे हैं।

किसी तरह की लूट को नहीं दिया अंजाम

मारे गए परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी ने ट्रकिंग कंपनी से कुछ भी चोरी नहीं किया। यहां तक की उनके रिश्तेदारों के शवों पर भी सभी गहने मौजूद थे। हालांकि, पुलिस ने बताया है कि पूरे परिवार का अपहरण होने के बाद मर्सिड से लगभग 14 किलोमीटर दूर एटवाटर में पीड़ितों में से एक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। सार्वजनिक रिकॉर्ड से सामने आया है कि मारा गया परिवार यूनिसन ट्रकिंग कंपनी का मालिक था। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में एक पार्किंग स्थल में अपना आफिस खोला था, वहीं से उनका अपहरण किया गया था।

आदतन अपराधी है आरोपी

पुलिस ने बताया कि सालगाडो एक पेशेवर अपराधी है। उसे पहले भी बंदूक की नोक पर मर्सिड काउंटी में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में सजा सुनाई जा चुकी है। लूट की वारदात के लिए आरोपी को कोर्ट ने 11 साल की सजा सुनाई थी। वो साल 2015 में जेल से बाहर आया था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने हत्या के सबूतों को मिटाने की कोशिश की है। दमकल कर्मचारियों को अमनदीप सिंह का जला हुआ ट्रक मिला था, जिससे आशंका है कि सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़े:

अपहरण के पहले पंजाब में स्वजनों से बात कर रहा था सिंह परिवार, हत्यारे ने कहा था, 'फोन रखो वरना जान ले लूंगा'

भगवंत मान ने कैलिफोर्निया में अपहृत पंजाबी परिवार हत्याकांड मामले में विदेश मंत्रालय से दखल देने की मांग की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।