विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'NATO का भविष्य बदतर हो जाएगा', ईरान जंग के बीच ट्रंप ने दी यूरोपीय देशों को चेतावनी; चीन से लगाई मदद की गुहार

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:05 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि सहयोगी होर्मुज स्ट्रेट को खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका के सहयोगी देश होर्मुज स्ट्रेट को खोलने में मदद नहीं करते हैं तो नाटो का भविष्य बहुत बुरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय देशों को एक कड़ा संदेश दिया है कि वे ईरान के खिलाफ उनके युद्ध प्रयासों में शामिल हों।

ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह इस महीने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ होने वाली शिखर बैठक को टाल सकते हैं। दरअसल, वह हॉर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने को लेकर चीन पर दबाव डाल रहे हैं।

'यूरोप और चीन इस तेल पर ज्यादा निर्भर'

ट्रंप ने कहा, "यह बिल्कुल सही है कि जो लोग इस जलडमरूमध्य से फायदा उठाते हैं, वे यह सुनिश्चित करने में मदद करें कि वहां कुछ भी बुरा न हो।" उन्होंने यह तर्क दिया कि अमेरिका के विपरीत यूरोप और चीन खाड़ी क्षेत्र से आने वाले तेल पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।

उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई जवाब नहीं आता है या फिर नकारात्मक जवाब होता है तो मुझे लगता है कि यह नाटो के भविष्य के लिए बहुत बुरा होगा।"

अक्सर नाटो गठबंधन की आलोचना करने वाले ट्रंप ने कहा, "हमारे पास नाटो नाम की एक चीज है। हमें यूक्रेन के मामले में उनकी कोई जरूरत नहीं थी। यूक्रेन हमसे हजारों मील दूर है लेकिन हमने उनकी मदद की। अब हम देखेंगे कि क्या वह हमारी मदद कर सकते हैं कि नहीं। मैं लंबे समय से कहता आ रहा हूं कि हम उनके लिए मौजूद रहेंगे, लेकिन वे हमारे लिए मौजूद नहीं रहेंगे।"

ट्रंप चाहते हैं यूरोप की मदद

ट्रंप ने इशारा किया कि वह यूरोपीय कमांडो टीमों या अन्य सैन्य मदद चाहते हैं, ताकि खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और नौसैनिक माइंस के जरिए परेशानी खड़ी करने वाले ईरानियों को खत्म किया जा सके।

ट्रंप ने कहा, "हम उन पर बहुत जोरदार हमला कर रहे हैं। उनके पास स्ट्रेट में थोड़ी बहुत गड़बड़ करने के अलावा कुछ नहीं बचा है लेकिन यह लोग इससे फायदा उठाने वाले हैं और इसकी निगरानी के लिए उन्हें हमारी मदद करनी चाहिए। हम उनकी मदद करेंगे लेकिन उन्हें भी वहां मौजूद रहना चाहिए। कुछ लोगों पर नजर रखने के लिए आपको काफी लोगों की जरूरत होती है।"

यह भी पढ़ें: 'हमले को लेकर शेयर की गुमराह करने वाली पोस्ट', ईरान से जंग के बीच 19 भारतीयों के खिलाफ UAE का एक्शन