विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'समय आ गया है, अब एक्शन लेना होगा...'; ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने दी चेतावनी

Published: Mon, 19 Jan 2026 11:27 AM (IST)

ट्रंप ने ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को हटाने का एलान किया है, यह दावा करते हुए कि डेनमार्क 20 साल ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। फोटो - रायटर्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। फोटो - रायटर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नजरें ग्रीनलैंड पर टिकी हैं। ट्रंप आए दिन ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। अब उन्होंने ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को हटाने का संकल्प ले लिया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि डेनमार्क काफी समय से रूस के खतरे को ग्रीनलैंड से दूर करने की कोशिश कर रहा है। अब समय आ गया है। इस कोशिश को सफल किया जाएगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, "नाटो पिछले 20 साल से डेनमार्क से कह रहा है कि उसे रूसी खतरे को दूर करना होगा। दुर्भाग्यवश डेनमार्क इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कर सका है। मगर, अब समय आ गया है। इसपर जरूर एक्शन लिया जाएगा।"

व्हाइट हाउस से लेकर डेनिश प्रेजिडेंसी, यूरोपियन यूनियन और डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने अभी तक ट्रंप के बयान पर चुप्पी साध रखी है। ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्हें ग्रीनलैंड का मालिकाना हक चाहिए।

Trump on Greenland

ग्रीनलैंड पर दी थी धमकी

डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं ने साफ किया है कि ये उपमहाद्वीप बेचने के लिए नहीं है और न ही ये कभी अमेरिका का हिस्सा बनेगा। शनिवार को ट्रंप ने यूरोपिय देशों को धमकी दी थी कि अगर ग्रीनलैंड नहीं दिया, तो ट्रंप सभ देशों पर टैरिफ लगा देंगे।

ग्रीनलैंड में रूस और चीन की मौजूदगी का हवाला देकर ट्रंप इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि नाटो के सुरक्षा पैक्ट में ग्रीनलैंड भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- ग्रीनलैंड विवाद: ट्रंप की टैरिफ धमकियों ने यूरोपियन देशों को हिलाया, अमेरिकी ट्रेड डील में भारत के लिए क्या सबक?