मेलोनी के साथ ट्रंप का विवाद फिर शुरू, NATO समिट से पहले 'झगड़े' वाला मीम किया शेयर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने तुर्किए में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले मेलोनी के साथ अपने विवाद को फिर से ...और पढ़ें
HighLights
ट्रंप ने मेलोनी पर मीम शेयर कर विवाद बढ़ाया।
मीम में मेलोनी को ट्रंप की ओर देखते दिखाया।
मेलोनी ने ट्रंप के आरोपों को मनगढ़ंत बताया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक मीम शेयर करके इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ फिर से विवाद को जन्म दिया है। इस मीम में दिखाया गया था कि मेलोनी उन पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। यह घटनाक्रम तुर्किए में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं के शामिल होने से ठीक एक दिन पहले हुआ।
इस तस्वीर में मेलोनी मुस्कुराते हुए और ऊपर की ओर यानी ट्रंप की तरफ देखते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, "रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की जरूरत है।" यानी रोकथाम के आदेश की जरूरत। ये तस्वीर उसी दौरान की है जब जी7 समिट में ट्रंप और मेलोनी के बीच विवाद हो गया था।
क्या था वो विवाद?
इस पोस्ट लोगों का ध्यान इस वजब से भी गया है क्योंकि उम्मीद है कि ट्रंप और मेलोनी तुर्किए में होने वाले नाटो समिट में दूसरे नेताओं के साथ मिलेंगे। ट्रंप का यह पोस्ट उनके हालिया दावों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने कहा था कि जी7 समिट के दौरान मेलोनी ने बार-बार उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि ईरान से जुड़े ऑपरेशन के दौरान इटली ने अमेरिका को अपने रनवे इस्तेमाल करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
मेलोनी ने क्या दिया जवाब?
मेलोनी ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने ट्रंप के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया और कहा, "न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाते हैं।" कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप की लगातार आलोचना का जवाब देते हुए मेलोनी ने कहा था, "राष्ट्रपति ट्रंप बिना किसी वजह के लगातार किए जा रहे ये हमले बेमतलब हैं।"
उन्होंने अपनी लोकप्रियता के बारे में ट्रंप की बातों को भी खारिज करते हुए कहा, "मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है और मैंने हमेशा यही किया है।"
मेलोनी ने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर इटली के रुख का भी बचाव किया और कहा कि उनका इस्तेमाल मौजूदा समझौतों के तहत होता है, जिनका जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं उल्लंघन नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा, "इटली एक संप्रभु देश है। वैसे भी मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।"
