विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेलोनी का यू-टर्न: ट्रंप से अनबन छोड़ अमेरिका से रिश्ते सामान्य बनाना चाहती हैं इटली की पीएम

Published: Wed, 24 Jun 2026 06:55 AM (IST)

इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ हालिया अनबन के बावजूद अब इस विवाद को ...और पढ़ें

ट्रंप से अनबन छोड़ अमेरिका से रिश्ते सामान्य बनाना चाहती हैं मेलोनी (फोटो- रॉयटर)

ट्रंप से अनबन छोड़ अमेरिका से रिश्ते सामान्य बनाना चाहती हैं मेलोनी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. मेलोनी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य होने चाहिए

  2. मेलोनी ने कहा कि ट्रंप के साथ मेरा मकसद इस विवाद को और बढ़ाना नहीं है।

रॉयटर, रोम। इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ हालिया अनबन के बावजूद अब इस विवाद को समाप्त कर अमेरिका के साथ संबंधों को सामान्य करना चाहती हैं।

मेलोनी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य होने चाहिए। मेलोनी ने रोम में एक कार्यक्रम के दौरान इंटरव्यू में कहा, मेरा मकसद इस विवाद को और बढ़ाना नहीं है।

दरअसल ट्रंप ने एक इतालवी टीवी चैनल को बताया था कि मेलोनी ने हाल ही में फ्रांस में हुए जी7 समिट के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नतें की थी। ट्रंप की यह बात मेलोनी को बहुत बुरी लग गई। मेलोनी ने ट्रंप की बातों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया था।