विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान डेमोक्रेट्स को कमजोर समझता है', ट्रंप ने मिसाइल, ड्रोन हमलों और बाजार में गिरावट को मिडटर्म चुनाव से जोड़ा

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:44 AM (GMT+05:30)

ट्रंप ने दावा किया कि 3 नवंबर के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल हमलों को तेज कर दिया है। 

ट्रंप ने ईरान के हमलों और बाजार में गिरावट को अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से जोड़ा। (फोटो- रॉयटर्स)

ट्रंप ने ईरान के हमलों और बाजार में गिरावट को अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से जोड़ा। (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान के हमले डेमोक्रेट्स की जीत से जोड़े।

  2. मिडटर्म चुनाव के बाद शेयर बाजार में गिरावट आई।

  3. ट्रंप ने तेल की कीमतों पर भी सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल हमलों को काफी तेज कर दिया गया है। 

ट्रंप के मुताबिक तेहरान ने पिछले हफ्ते में जितनी मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, उतने पिछले एक साल में कभी नहीं देखे गए।

ट्रंप ने दोहराई अपनी भविष्यवाणी

सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान की आक्रामकता को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर डेमोक्रेट्स के कब्जे से जोड़ा।

उन्होंने अपनी पुरानी भविष्यवाणी को भी दोहराया कि डेमोक्रेट्स की जीत से अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आएगी।

चुनाव से पहले दी गई अपनी चेतावनियों को याद करते हुए ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, 'जैसा कि सभी को याद होगा, मैंने 3 नवंबर के मिडटर्म चुनावों को लेकर दो बातें कही थीं।'

'पहली यह कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं, तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी - और ऐसा ही हुआ है। दूसरी यह कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान - जिसने आज तक 81,000 प्रदर्शनकारियों को मारा है - अपने हमलों में और अधिक आक्रामक हो जाएगा, और ऐसा ही हुआ है।'

WhatsApp Image 2026-11-23 at 8.36.31 AM

ट्रंप का आरोप सैन्य गतिविधियों को बढ़ाया

सैन्य गतिविधियों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि अमेरिकी रक्षा प्रणालियों ने ईरान के उन हमलों को नाकाम कर दिया है।

उन्होंने लिखा,'चिंता न करें, उन सभी को मारा गिराया गया है और कोई नुकसान नहीं हुआ है।' हालांकि उन्होंने इन कथित हमलों के स्थान या तारीख से जुड़ा कोई विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा 'तेहरान डेमोक्रेट्स को कमजोर, अक्षम और देश को बर्बाद करने वाला मानता है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा!'

कच्चे तेल की कीमतों और चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

ट्रंप ने चुनाव परिणामों की आलोचना करते हुए तेल की कीमतों का भी जिक्र किया और डेमोक्रेट्स तथा ईरान पर कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मिडटर्म चुनावों के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

ट्रंप ने कहा, 'डेमोक्रेट्स और ईरान, दोनों ने तेल की कीमतों को जितना हो सके उतना ऊंचा बनाए रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन चुनाव के बाद से तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है।'

ट्रुथ सोशल पर एक अलग पोस्ट में, ट्रम्प ने तेल की कीमतों में आई गिरावट का श्रेय एक बार फिर चुनाव नतीजों को दिया। उन्होंने लिखा, 'क्या यह दिलचस्प नहीं है कि मध्यावधि चुनावों के बाद तेल की कीमतें इतनी तेजी से गिर गई हैं? मैंने कहा था कि ऐसा ही होगा। यह सब एक बहुत बड़ा धोखा है!'

चुनाव नतीजों से असंतोष जताते हुए, ट्रंप ने सवाल उठाया कि क्या वोट डालने से पहले मतदाताओं को उन बातों की समझ थी, जिनकी उन्होंने भविष्यवाणी की थी।

उन्होंने लिखा, 'यह बहुत बुरा हुआ कि मतदाता वोट डालने से पहले इस बात नहीं समझ पाए, लेकिन पूरा चुनाव ही बहुत अजीब था।'

हालांकि उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट के अंत में कहा, 'आखिरकार अमेरिका की ही जीत होगी।'

यह भी पढ़ें- 'बातचीत नाकाम रही तो नए साल के बाद फिर करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी; तेहरान पर बातचीत लटकाने का लगाया आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।