विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nvidia के CEO और चीनी जासूस के अफेयर के बारे में पहले से जानते थे ट्रंप, रूबियो ने दी थी वॉर्निंग; फिर क्यों किया नजरअंदाज?

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:14 PM (IST)

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस एलिस हुआंग से संबंधों को लेकर एफबीआई जांच कर रही है। एक ...और पढ़ें

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के अफेयर के बारे में पहले से जानते थे ट्रंप

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के अफेयर के बारे में पहले से जानते थे ट्रंप

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस से संबंध।

  2. डोनाल्ड ट्रंप को पहले से थी इस मामले की जानकारी।

  3. ट्रंप ने एनवीडिया के महत्व के कारण कार्रवाई नहीं की।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग के चीन की एक जासूस के साथ संबंधों को लेकर चर्चा तेज है। इसे लेकर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भी जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है कि डोनल्ड ट्रंप पहले से जेन्सेन हुआंग के इस अफेयर के बारे में जानते थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले जारी एक मेमो में रूबियो ने जेन्सेन हुआंग के चीनी एजेंट के साथ संबंधों का जिक्र किया था।

ट्रंप को पहले से पता था सबकुछ

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक पुरानी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया था कि करीब एक साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को बताया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एलिस हुआंग की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की थी, क्योंकि उन पर बीजिंग के लिए जासूसी करने का शक था।

शुरुआती निगरानी में पता चला था कि एलिस हुआंग का किसी अज्ञात अमेरिकी नागरिक के साथ संबंध है। बाद में खुफिया अधिकारियों ने उस व्यक्ति की पहचान जेन्सेन हुआंग के रूप में की।

इस खुलासे से कई सवाल खड़े होते हैं कि अमेरिकी प्रशासन को इन कथित संबंधों के बारे में कब पता चला और क्या जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कार्रवाई करने पर विचार किया था।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने उस समय कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का फैसला किया था। माना जाता है कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में चीन के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए एनवीडिया (Nvidia) की एडवांस्ड चिप्स को अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण माना। साथ ही, उन्होंने वित्तीय बाजारों को सहारा देने के लिए कंपनी की मार्केट वैल्यू को भी अहम माना था।

ट्रंप ने किया जेन्सेन हुआंग का समर्थन

ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग के समर्थन में व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं निश्चित रूप से खुफिया विभाग के लोगों से पूछूंगा। हो सकता है कि इसका जिक्र किया गया हो। लेकिन सच कहूं तो, इसका मुझ पर कोई खास असर नहीं पड़ा।'

यह मामला तब सामने आया है जब FBI, हुआंग के कथित चीनी एजेंट एलिस हुआंग के साथ संबंधों की जांच कर रही है। इन आरोपों के बावजूद, ट्रंप ने एनवीडिया प्रमुख का बचाव किया। ट्रंप ने कहा, 'मैंने खुद हुआंग से एलिस हुआंग के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा था।'

ट्रम्प ने पत्रकारों को आगे बताआ, 'उन्होंने मुझसे कहा, मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वह एक जासूस है और मुझे उनकी बात पर पूरा यकीन है।'

यह भी पढ़ें- 'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।