विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जताया विश्वास, कहा- अमेरिका को मिलेगा ग्रीनलैंड; वहां के लोग हमारे साथ रहना चाहते हैं

Published: Sun, 26 Jan 2025 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2025 11:43 PM (IST)

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ग्रीनलैंड अमेरिका को ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। ( फोटो- रॉयटर्स )
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। ( फोटो- रॉयटर्स )

HighLights

  1. ट्रंप ने कहा- स्वतंत्र दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी।
  2. बोले- मुझे विश्वास है, ग्रीनलैंड को हासिल कर लेंगे।
  3. डेनिश पीएम ने कहा- ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं।

पीटीआई, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होने दिया गया तो यह डेनमार्क की ओर से एक अमित्रतापूर्ण कार्य होगा। ग्रीनलैंड डेनमार्क के नियंत्रण में है और यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम ग्रीनलैंड हासिल करने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, वहां 55,000 लोग हैं। वे हमारे साथ रहना चाहते हैं।

ग्रीनलैंड ब्रिकी के लिए नहीं है: ट्रंप

ट्रंप की टिप्पणियां उन रिपोर्टों के बाद आई हैं जिनमें डेनिश प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने जोर देकर कहा था कि ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं वास्तव में नहीं जानता कि डेनमार्क का क्या दावा है, लेकिन यह एक बहुत ही अमित्रतापूर्ण कार्य होगा। अगर उन्होंने ऐसा होने की अनुमति नहीं दी। दरअसल, यह स्वतंत्र दुनिया की सुरक्षा के लिए है। यह हमारे लिए नहीं है।

ग्रीनलैंड हमें मिलेगा

ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड के लोगों को डेनमार्क द्वारा उनके साथ किया गया व्यवहार पसंद नहीं है। आपके पास रूसी, चीनी और विभिन्न देशों के जहाज हैं। यह अच्छी स्थिति नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम उसे हासिल कर लेंगे। ट्रंप ने कहा कि मेरा मानना है कि ग्रीनलैंड हमें मिलेगा क्योंकि इसका वास्तव में दुनिया की आजादी से लेना-देना है।

यह भी पढ़ें: कर्तव्य पथ पर दिखी अखंड भारत की झलक, 10 हजार विशेष अतिथि बने साक्षी

यह भी पढ़ें: हाथ में हथकड़ी, बिना AC के उड़ा विमान, नागरिकों के अपमान से भड़का ब्राजील; ट्रंप से मांगेगा जवाब