विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर अधर में लटकी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, ट्रंप ने पाकिस्तान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का दौरा किया रद

Published: Sat, 25 Apr 2026 10:39 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में भ्रम है।

ट्रंप ने अमेरिकी अधिकारियों का दौरा किया रद। (फाइल फोटो)

ट्रंप ने अमेरिकी अधिकारियों का दौरा किया रद। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाली प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद कर दिया है। उन्होंने बातचीत जारी रखने की जिम्मेदारी तेहरान पर डाल दी।

अमेरिकी ब्रॉडकास्टर फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूतों को ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान न जाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ देर पहले ही अपने लोगों से कहा था कि वे जाने की तैयारी कर रहे थे और मैंने कहा कि नहीं तुम वहां जाने के लिए 18 घंटे की उड़ान नहीं भरोगे।"

ट्रंप ने ईरान को फिर दिया गच्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, "सारे पत्ते हमारे हाथ में हैं। वे जब चाहें हमें बुला सकते हैं, लेकिन अब आप 18 घंटे की उड़ान भरकर यहां आकर बस यूं ही बेकार की बातें करने में समय बर्बाद नहीं करेंगे।"

'ईरान के नेतृत्व में कन्फ्यूजन'

इसके अलावा उन्होंने ट्रुथ सोशल पर भी लिखा, "मैंने अभी-अभी अपने प्रतिनिधियों का इस्लामाबाद, पाकिस्तान जाने का ट्रिप कैंसिल कर दिया है, जो ईरानियों से मिलने जा रहे थे। ट्रैवलिंग में बहुत ज्यादा टाइम बर्बाद हुआ, बहुत ज्यादा काम!"

ट्रंप ने आगे लिखा, "इसके अलावा, उनकी 'लीडरशिप' में जबरदस्त अंदरूनी लड़ाई और कन्फ्यूजन है। कोई नहीं जानता कि इंचार्ज कौन है, उनमें भी नहीं। और हां हमारे पास सारे कार्ड हैं, उनके पास कोई नहीं है! अगर वे बात करना चाहते हैं, तो उन्हें बस कॉल करना है!!!"

यह भी पढ़ें: अमेरिकी निशाने पर ईरानी शैडो फ्लीट, 40 जहाजों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध