विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक या दो नहीं, तीन बार हुआ ट्रंप पर हमला.... अमेरिकी राष्ट्रपति पर अटैक की पूरी टाइमलाइन

Published: Sun, 26 Apr 2026 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:07 PM (IST)

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी में राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित रहे, लेकिन यह उन पर तीसरा हमला था।

HighLights

  1. वॉशिंगटन में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में ट्रंप पर हमला

  2. राष्ट्रपति ट्रंप पर यह तीसरा जानलेवा हमला था

  3. 2016 लास वेगास, 2024 पेन्सिलवेनिया में भी हमले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस भव्य आयोजन में अमेरिका का राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और विदेश सचिव मार्को रूबियो के अलावा अन्य कई नेता और मेहमान मौजूद थे। गनीमत रही सभी मेहमान सुरक्षित हैं।

हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है कि ट्रंप पर हमला हुआ हो। यह तीसरी बार है डोनल्ड ट्रंप को निशाना बनाया गया हो।

कब-कब ट्रंप पर हुए हमले?

मार्च 2016- लास वेगस

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार को दौरान एक रैली में सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण एक व्यक्ति ने मंच के पास पहुंचकर ट्रंप की ओर से पुलिस अधिकारी का हथियार छीनने की कोशिश की। सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की मंशा को स्वीकार किया।

जुलाई 2024- पेन्सिलवेनिया

जुलाई 2024 में ट्रंप पर चुनावी करियर का सबसे खतरनाक हमला हुआ। इस हमले में हमलावर ने रैली के दौरान छत से ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्सो को छूकर निकल गई। इस हमले में एक दर्शक की मौत हुई और कई घायल हुए। सुरक्षाबलों ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया।

TRUMP Reuters

अप्रैल 2026- वॉशिंगटन

आज वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी से कार्यक्रम स्थल अफरा-तफरी मच गई।

TRUMP Reuters

सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी टीम के साथ सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 'Shots Will Be Fired', प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट का बयान वायरल