विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन पर साइबर हमला, 16 हजार ग्राहकों का डेटा लीक

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:55 AM (IST)

जेपी मॉर्गन चेस के थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमला हुआ है, जिससे 16,000 अमीर ग्राहकों का डेटा लीक होने की संभावना है। 'नॉन-प्रॉफिट' नामक रैनसमवेयर ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

जेपी मॉर्गन बैंक की तस्वीर (रॉयर्टस)

जेपी मॉर्गन बैंक की तस्वीर (रॉयर्टस)

HighLights

  1. जेपी मॉर्गन चेस के थर्ड पार्टी पर साइबर हमला हुआ।

  2. लगभग 16,000 ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक होने की आशंका।

  3. 'नॉन-प्रॉफिट' रैनसमवेयर ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। जेपी मॉर्गन चेस के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमले हुए हैं। वित्तीय संस्थान जेपीमॉर्गन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस साइबर हमले में कई ग्राहकों का डाटा लीक होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रैनसमवेयर ग्रुप ने जेपीमॉर्गन चेस के लगभग 16,000 अमीर ग्राहकों का डेटा लीक कर दिया है। इन डेटा में उन ग्राहकों से जुड़ी कई अहम जानकारी जैसे उनके ईमेल, पते और फोन नंबर शामिल हैं।

नॉन-प्रॉफिट ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

फॉक्स न्यूज ने बताया कि इसके पीछे एक 'नॉन-प्रॉफिट' नाम के एक रैनसमवेयर ग्रुप है। इस ग्रुप ने ही जेपीमॉर्गन चेस, मास्टरकार्ड और वीजा के ग्राहकों का डाटा लीक करने की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि इस डेटा सेंधमारी में थर्ड-पार्टी बिजनेस पार्टनर शामिल थे, जिसकी वजह से ग्राहकों के ईमेल, फोन नंबर और अकाउंट आईडी उजागर हो गए।

एक्स पोस्ट कर दी जानकारी

जेपी मॉर्गन ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि कंपनी को सेवाएं देने वाले थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर एक साइबर हमला हुआ है। बैंक ने बताया कि उनकी जांच से पता चला है कि हमलावरों ने इन वेंडर्स के पास मौजूद कुछ मार्केटिंग डेटा तक पहुंच बना ली थी। इसमें ग्राहकों के नाम और ईमेल शामिल हो सकते हैं।

आंतरिक जांच में डेटा लीक की बात कबूली

जेपी मॉर्गन ने बताया कि अब तक की हमारी जांच के अनुसार हमें लगता है कि हमलावरों ने इन वेंडर्स के पास मौजूद कुछ डेटा तक पहुंच बना ली है। इसमें कुछ ग्राहकों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हो सकती हैं।

बैंक ने साफ किया कि इस घटना की वजह से उसकी सेवाओं में कोई रुकावट नहीं आई है। साथ ही, बैंक ने कहा कि वह प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क करेगा और उन्हें जरूरी मदद देगा। इस सुविधा में मुफ्त क्रेडिट मॉनिटरिंग की सुविधा भी शामिल है।

न्यूयॉर्क में कार के अंदर बड़ा हादसा, बड़े भाई की पिस्तौल से गलती से चली गोली; हैदराबाद के 24 वर्षीय छात्र की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।