विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूयॉर्क में कार के अंदर बड़ा हादसा, बड़े भाई की पिस्तौल से गलती से चली गोली; हैदराबाद के 24 वर्षीय छात्र की मौत

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:14 AM (GMT+05:30)

न्यूयॉर्क के हिक्सविले में बड़े भाई की बंदूक से गलती से गोली चलने के कारण हैदराबाद के 24 वर्षीय छात्र ...और पढ़ें

गोली चलाने की प्रतीकात्मक तस्वीर।

गोली चलाने की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में बड़े भाई की गोली से छोटे भाई की मौत।

  2. मृतक 24 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम अहमद हैदराबाद का छात्र।

  3. बड़े भाई मोहम्मद बशीर अहमद पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। न्यूयॉर्क के हिक्सविले में बड़े भाई की बंदूक से गलती से गोली चल जाने की वजह से छोटे भाई की मौत हो गई। दोनों का मूल निवास हैदराबाद है। यह घटना 14 नवंबर की बताई जा रही है।

नासाउ काउंटी पुलिस विभाग ने इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। वेबसाइट पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर गैर-इरादतन हत्या (मैनस्लॉटर) और हथियार रखने का आरोप है।

पीठ में गोली लगने से मौत

विज्ञप्ति के मुताबिक, 14 नवंबर को रात 12:01 बजे हिक्सविले में 459 साउथ ब्रॉडवे के पास 911 पर कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक गाड़ी के अंदर मोहम्मद इब्राहिम अहमद नाम के युवक को पाया गया, जिसकी पीठ में गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गलती से चली थी गोली

17 नवंबर को पुलिस विभाग ने एक अपडेट में बताया कि जांच के बाद पता चला है कि गाड़ी के अंदर मौजूद दोनों भाइयों में से, बड़े भाई 27 वर्षीय मोहम्मद बशीर अहमद की पिस्तौल से गलती से गोली चल गई थी। पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि गोली कैसे चली या हथियार गाड़ी के अंदर कैसे पहुंचा।

गिरफ्तार हुआ बशीर अहमद

इधर, बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर 'सेकंड-डिग्री मैनस्लॉटर' (गैर-इरादतन हत्या) और 'सेकंड-डिग्री क्रिमिनल पजेशन ऑफ ए वेपन' (अवैध रूप से हथियार रखना) के आरोप लगाए गए हैं। अदालत में पेश किए जाने पर उसने खुद को निर्दोष बताया, जिसके बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया। उसे बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाना था।

परिवार कानूनी जाल में उलझा

इस मामले में फंड जुटाने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके माता-पिता, मोहम्मद जहांगीर साहब और अर्जुमन नज़ीर, अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। परिवार और परिचितों से और जानकारी लेने की कोशिशें नाकाम रहीं। जिन लोगों से संपर्क हो सका, उन्होंने बताया कि वे कानूनी कार्यवाही में व्यस्त हैं और परिवार इस त्रासदी से जूझ रहा है।

कनाडा में भारतीय युवक की हत्या: जलती कार के अंदर मिला तुषार शर्मा का शव, टारगेट किलिंग का शक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।