विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपकी विरासत को कभी...', चार्ली किर्क की हत्या के बाद पत्नी एरिका का भावुक संबोधन; ट्रंप से क्या कहा?

Published: Sat, 13 Sep 2025 08:27 AM (IST)

रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद उनकी पत्नी एरिका किर्क पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उन्होंने ...और पढ़ें

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  2. चार्ली किर्क की पत्नी ने शेयर किया भावनात्मक मैसेज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर चार्ली किर्क की हत्या के बाद पहली बार उनकी पत्नी ने सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि वह किर्क की विरासत को नष्ट नहीं होने देंगी।

दरअसल, हमेशा जिस ऑफिस से उनके पति पॉडकास्ट होस्ट करते थे, वहां से बोलते हुए चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क ने कहा कि उन्हें अमेरिका, नेचर और शिकागो से काफी प्यार है। एरिका ने कहा कि चार्ली अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे और मुझे पूरे दिल से प्यार करता था।

सुरक्षा एजेंसियों को चार्ली की पत्नी ने दिया धन्यवाद

अपने संबोधन के दौरान एरिका ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया, जिन्होंने उनके पति के हत्यारों को पकड़ने में मदद की थी। वहीं, एरिका ने किर्क की हत्या करने वाले 31 साल के कार्यकर्ता को एक संदेश भी दिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने आरोपी टायलर रॉबिन्सन का नाम नहीं लिया।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एरिका साल 2021 में चार्ली किर्क से शादी की थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। एरिका ने कहा कि आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि आपने इस पत्नी के भीतर जो आग लगाई है। इस विधवा की चीखें दुनिया भर में युद्ध पुकार की तरह गूजेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे पति चार्ली किर्क राष्ट्रपति से काफी प्यार करते थे। ट्रंप से उन्होंने कहा कि आपने उनका बहुत अच्छा समर्थन किया है, जैसा उन्होंने आपके लिए किया था।

कैसे हुई चार्ली किर्क की हत्या?

गौरतलब है कि एक आउटडोर कैंपस कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलने के समय छत से चलाई गई एक गोली लगने से चार्ली किर्क की मौत हो गई। इस कार्यक्रम में करीब 30000 हजार लोग एकत्रित हुए थे। इस घटना के बाद एक बोल्ट एक्शन राइफल मिली, जिसे ही हत्या का हथियार माना गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस गोलीबारी को जघन्य अपराध कहा है।

यह भी पढ़ें: 22 साल के टायलर रॉबिन्सन ने मारी चार्ली कर्क को गोली, घटना के 33 घंटे के अंदर दबोचा; अब तक मामले में क्या कुछ हुआ

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर क्यों थोपा 50 प्रतिशत टैरिफ? खुद किया खुलासा