Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर क्यों थोपा 50 प्रतिशत टैरिफ? खुद किया खुलासा

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 11:03 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय देशों की समस्या के चलते भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया। रूस से तेल खरीदने के विरोध में भारत पर टैरिफ लगाना आसान नहीं था जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव आया। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि भारत रूस का बड़ा खरीदार था जिससे यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा मिल रहा था।

    Hero Image
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय देशों की समस्या की वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया गया।

    उन्होंने आगे कहा कि हमारी समस्या से ज्यादा बड़ी यूरोपीय देशों की समस्या थी। रूस से तेल खरीदने के विरोध में भारत पर टैरिफ लगाना आसान काम नहीं था। इससे भारत और अमेरिका के संबंधों में दरार पैदा हुई। हालांकि, मैंने जो किया वह बहुत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत सबसे बड़ा खरीदार'

    फाक्स न्यूज चैनल के फॉक्स एंड फ्रेंड्स कार्यक्रम में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि भारत रूस का बड़ा खरीदार था। इससे यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा मिल रहा था। यूरोपीय देशों पर भी संकट था।

    ट्रंप के कदम से भारत में आक्रोश

    ट्रंप द्वारा रूस से तेल की खरीद पर भारत के कुछ निर्यातों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत में आक्रोश देखा गया तथा अमेरिका विरोधी भावना में वृद्धि हुई। रूस पर यूक्रेन पर आक्रमण के कारण पश्चिमी प्रतिबंध लगे हुए हैं।

    ट्रंप के व्यापार युद्ध के कारण अमेरिका-भारत संबंधों में तनाव आया है और भारत द्वारा अपने विशाल कृषि और डेयरी क्षेत्रों को खोलने का विरोध करने के बाद, टैरिफ दरों में कमी पर बातचीत विफल हो गई है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार हर साल 190 अरब डॉलर से ज्यादा का होता है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'उम्मीद है कि उन्हें सद्बुद्धि आएगी', ट्रंप की आर्थिक नीतियों पर बोले RBI के पूर्व गवर्नर रंगराजन