विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवोन जिलिस से भी ब्रेकअप... अब तक कितनी महिलाओं को डेट कर चुके हैं एलन मस्क?

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:00 AM (IST)

एलन मस्क का उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस के साथ अचानक ब्रेकअप हो गया है, शिवोन जिलिस को मिलाकर मस्क अब ...और पढ़ें

एलन मस्क ने अपने चार बच्चों की मां भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस से तोड़ा रिश्ता(फाइल फोटो)

एलन मस्क ने अपने चार बच्चों की मां भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस से तोड़ा रिश्ता(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क और उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस का रिश्ता अचानक खत्म हो गया है। भारतीय मूल की और कनाडा में जन्मी शिवोन जिलिस मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में टॉप एग्जीक्यूटिव हैं और मस्क के चार बच्चों की मां हैं।

उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस अलगाव की सार्वजनिक घोषणा की और संकेत दिया कि यह फैसला बहुत अचानक लिया गया।

सोशल मीडिया पर शिवोन का भावुक संदेश

शिवोन जिलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के सिर्फ एक हफ्ते के भीतर बेइंतहा प्यार से रिश्ते के खात्मे तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, लेकिन जिंदगी कभी-कभी ऐसी ही होती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने मस्क को यह अहसास कराया कि गहराई से समझा जाना तथा शांत और सौम्य प्रेम पाना कैसा होता है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के बेहतरीन को-पैरेंट्स बने रहेंगे।

एलन मस्क के एक्स पार्टनर्स की लिस्ट

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क एक बार फिर सिंगल हो गए हैं। उनके कई महिलाओं के साथ रिश्ते रहे हैं और उनके कई बच्चे भी हैं। उनके रिश्तों और बच्चों से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं।

जस्टिन विल्सन: एलन मस्क की पहली शादी कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन से हुई थी। इस शादी से मस्क और जस्टिन के छह बच्चे हुए।

तालुलाह रिले: मस्क ने ब्रिटिश अभिनेत्री तालुलाह रिले से शादी की और बाद में उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा रिले से ही शादी की और फिर दूसरी बार भी तलाक ले लिया।

एम्बर हर्ड: मस्क ने हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड को भी डेट किया, जिनके साथ उनका रिश्ता कई बार बना और टूटा।

ग्रिम्स: कनाडाई संगीतकार ग्रिम्स के साथ भी मस्क का रिश्ता समय-समय पर बनता और बिगड़ता रहा है। ग्रिम्स और मस्क के तीन बच्चे हैं।

शिवोन जिलिस: मस्क की कंपनी न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस और मस्क के चार बच्चे हैं। 2 अक्टूबर को शिवोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सार्वजनिक घोषणा करते हुए बताया कि उनका रिश्ता अचानक खत्म हो गया है।

एशले सेंट क्लेयर: रूढ़िवादी लेखिका एशले सेंट क्लेयर ने साल 2025 में सार्वजनिक रूप से मस्क को अपने बेटे रोमुलस का पिता बताया था।

एलन मस्क की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है और उनके बच्चों की कुल सार्वजनिक संख्या अब 14 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से छह बच्चे, संगीतकार ग्रिम्स से तीन बच्चे, शिवोन जिलिस से चार बच्चे और इन्फ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर के दावे के अनुसार एक बेटे के पिता है।

मस्क लगातार घटती जन्मदर को मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते रहे हैं, हालांकि इस नए घटनाक्रम से यह साफ झलकता है कि बच्चों की आबादी बढ़ाने की तुलना में निजी रिश्तों को लंबे समय तक संभालना कहीं अधिक जटिल है।

कौन है शिवोन जिलिस?

शिवोन केवल मस्क की निजी जिंदगी का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि टेक जगत का एक बड़ा नाम भी हैं। मस्क की कंपनी न्यूरालिंक से पहले वे ओपनएआई में भी काम कर चुकी हैं।

मस्क और शिवोन के कुल चार बच्चे हैं, जिनमें नवंबर 2021 में जन्मे जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर शेखर और एज्योर, फरवरी 2024 में जन्मी बेटी अर्काडिया और फरवरी 2025 में जन्मा बेटा सेल्डन लिकरगस शामिल हैं।

मस्क ने बताया था कि स्ट्राइडर के नाम में शेखर शब्द नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें- शिवोन जिलिस कैसे बनीं एलन मस्क की पार्टनर? जिन्हें टेस्ला CEO ने बताया 'आधी भारतीय', 4 बच्चों की हैं मां

यह भी पढ़ें- एलन मस्क का भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस से हुआ ब्रेकअप, अचानक टूटा रिश्ता