विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलन मस्क का भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस से हुआ ब्रेकअप, अचानक टूटा रिश्ता

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 10:34 AM (IST)

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस का रिश्ता अचानक खत्म हो गया है, जिसकी जानकारी शिवोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी।

एलन मस्क शिवोन जिलिस का ब्रेकअप।

एलन मस्क शिवोन जिलिस का ब्रेकअप।

HighLights

  1. एलन मस्क और शिवोन जिलिस का रिश्ता अचानक समाप्त हो गया।

  2. शिवोन जिलिस ने 'एक्स' पर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी।

  3. दोनों बच्चों के माता-पिता और अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

मस्क की पार्टनर, चार बच्चों की मां और न्यूरालिंक की सीनियर एक्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने एलान किया है कि मस्क के साथ उनका रिश्ता अब खत्म हो गया है। खास बात यह है कि अलग होने की वजह कोई लंबी खींचतान नहीं, बल्कि यह सब अचानक हुआ है।

सोशल मीडिया पर किया एलान

भारतीय मूल और कनाडाई मूल की टेक एक्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी। शिवोन ने लिखा कि बिना किसी चेतावनी के 'प्यार में होने' से 'अलग होने' की स्थिति में जाना बहुत कठिन होता है।

लेकिन कभी-कभी जिंदगी ऐसी ही होती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी 'अच्छे दोस्त और बच्चों के माता-पिता' की भूमिका निभाती रहेंगी।

मस्क के साथ चार बच्चे

बता दें कि शिवोन जिलिस और एलन मस्क के कुल चार बच्चे हैं। नवंबर 2021 में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था, फरवरी 2024 में बेटी अरकॉडिया और फरवरी 2025 में बेटे सेल्डन का जन्म हुआ।

जिलिस का भारतीय कनेक्शन भी समझिए

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि शिवोन जिलिस के बायोलॉजिकल पिता एक भारतीय एक्सचेंज स्टूडेंट थे। मस्क ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में गर्व से जिक्र किया था कि उनकी पार्टनर आधी भारतीय हैं और उनके एक बेटे का मिडिल नाम महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर 'शेखर' रखा गया है। फरवरी 2025 में जब पीएम नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन आए थे, तब मस्क और शिवोन ने अपने बच्चों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी।

मस्क के बच्चों का बड़ा परिवार

गौरतलब है कि एलन मस्क का परिवार काफी बड़ा और चर्चाओं में रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क अब तक कुल 14 बच्चों के पिता बन चुके हैं, जो उन्होंने अलग-अलग रिश्तों और शादियों से हुए हैं, जिनमें जस्टिन विल्सन, तलुता रिले, गायिका ग्रिम्स, शिवोन जिलिस और एशले सेंट क्लेयर शामिल हैं।