कायला मुलर के नाम पर था बगदादी के खात्मे का अभियान, अपहरण के बाद खेला था हैवानियत का खेल
सीरिया में वह गृहयुद्ध से प्रभावित लोगों की मदद कर रही थीं। कई महिला बंदियों की जान बचाने वाली कायला की 2015 में हत्या कर दी गई थी।
वाॅॅशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका ने आइएस सरगना अबू बकर अल-बगदादी (abu bakr al baghdadi) को मार गिराने के अपने अभियान को कायला मुलर (kayla mueller) का नाम दिया था, जिनकी आइएस ने अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। 26 साल की अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता कायला को वर्ष 2013 में आइएस आतंकियों ने सीरिया के एक अस्पताल से अगवा कर लिया था।
सीरिया में कर रही थी पीड़िताेें की मदद
सीरिया में वह गृहयुद्ध से प्रभावित लोगों की मदद कर रही थीं। कई महिला बंदियों की जान बचाने वाली कायला की 2015 में हत्या कर दी गई थी। उनका शव हालांकि कभी बरामद नहीं हुआ।
कायला के माता-पिता ने की ट्रंप की तारीफ
कायला के माता-पिता कार्ल मुलर और मार्श मुलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा, 'अगर ट्रंप की तरह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निर्णय लिया होता तो मेरी बेटी आज जीवित होती।' उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर अभियान चलाने के लिए अमेरिकी सैन्य बलों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा करते समय कहा था, कायला लोगों की मदद करने वाली खूबसूरत युवा महिला थीं।
कौन थीं कायला
पेशे से मानवाधिकार कार्यकर्ता कायला मूलर स्नातक की पढ़ाई 2012 में पूरी करने के बाद तुर्की चली गई। इसके बाद वह सीरिया में जाकर वहां गृह युद्ध के कारण परेशान लोगों की मदद करने लगीं। वहां वे लोगों की दिन रात सेवा में लगी थी इसी बीच वह एक चैरिटी अस्पताल से निकलकर बाहर जा रही थीं उसे तभी अगस्त 2013 में आतंकियों ने इसे अगवा कर लिया। आतंकियों ने अलेप्पो से उठा कर हैवानियत का खेल खेला। लगातार दुष्कर्म के बाद उसकी 2015 में हत्या कर दी गई। इसके बाद दुनिया में इस जघन्य अपराध की चर्चा हुई।
इराक की गलियों का साधारण-सा गुंडा जानें कैसे बना बर्बर आतंकी संगठन का क्रूर सरगना
VIDEO देख कांप उठेगी रूह, बच्चे को बचाने के लिए जो किया उसे देख कर दंग रह जाएंगे आप